टेक एंड गैजेट्स

Reels बनाने पर सरकार देगी ईनाम, हजारों रुपये की कमाई करने का है शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई

अगर आप सोशल मीडिया में रील्स बनाते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप रील्स बनाकर कमाई भी कर सकते हैं। दरअसल क्रेंद्र सरकार एक खास तरह की प्रतियोगिता लेकर आई है जिसमें आप रील्स बनाकर हजारों रुपये जीत सकते हैं। आपकी रील्स डिजिटल इंडिया मुहिम से जुड़ी हुई होनी चाहिए।

Image

आपके पास रील बनाकर कमाई करने का शानदार मौका है। (फोटो क्रेडिट- Digit)

A Decade of Digital India: पिछले कुछ सालों में सोशल रील्स और शॉर्ट्स का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा रहा है। एंटरटेनमेंट और पॉपुलर्टी पाने का यह एक बड़ा जरिया बन चुका है। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक में हर दिन लाखों करोड़ों लोग रील्स बनाते हैं। अगर आप भी रील्स बनाने का शौक रखते हैं तो अच्छी खबर है। अब आप रील्स बनाकर कमाई भी कर सकते हैं। यह शानदार मौका भारत सरकार दे रही है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से एक खास तरह का कॉन्टेस्ट शुरू किया गया है जिसका नाम'A Decade of Digital India - Reel Contest' है। इस कॉन्टेस्ट को सरकार ने डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के 10 साल पूरे होने के मौके पर शुरू किया है। इस कॉन्टेस्ट में भाग लेकर आप हजारों रुपये जीत सकते हैं।

इस तरह की रील बनाएं

आपको बता दें कि अगर कॉन्टेस्ट में भाग लेने पर आपको अपनी पर्सनल स्टोरी और ऐसे क्रिएटिव रील्स शेयर करने होंगे जो कि डिजिटल इंडिया की मुहिम से जुड़े हों। रील्स में इस बात की सीख होनी चाहिए कि डिजिटल इंडिया ने आपके जीवन में किस तरह के सकारात्म प्रभाव डाले। इसके लिए आप सरकारी सेवाओं से लेकर हेल्थ सर्विस, डिजिटल एजूकेशन के साथ साथ फाइनेशियल टूल्स के फायदे पर रील्स क्रिएट कर सकते हैं। आपकी रील्स में टेक्नोलॉजी के बदलाव और उसके प्रभाव की झलक होनी चाहिए।

सरकार देगी ईनाम

अगर आप इस कॉन्टेस्ट में भाग लेना चाहते हैं तो बता दें कि यह 1 अगस्त 2025 तक चलेगी। आपको इससे पहले ही इसमें भाग लेना होगा। क्रेंद सरकार इस प्रतियोगिता में जीतने वालों को ईनाम भी देगी। टॉप 10 लोगों को 15-15 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद 25 विजेताओं को 10-10 हजार रुपये ईनाम में दिए जाएंगे। इसके बाद सरकार 50 विजेताओं को 5-5 हजार रुपये देगी।

रील बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

A Decade of Digital India - Reel Contest में भाग लेते हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। आपकी रील कम से कम 1 मिनट की होनी चाहिए। आपके द्वारा बनाई गई रील पूरी तरह से नई और ओरिजनल होनी चाहिए। वह पहले से किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं होनी चाहिए। आप अपनी सुविधा अनुसार रील को हिंद, अंग्रेजी या फिर किसी दूसरी लोकल भाषा में बना सकते हैं। रील को पोर्ट्रेट मोड में और MP4 फाइल फॉर्मेंट में बनाएं। इस कॉन्टेस्ट की अधिक जानकारी के लिए आप https://www.mygov.in/task/decade-digital-india-reel-contest/ वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article