टेक एंड गैजेट्स

Redmi के 200MP कैमरे वाले फोन की धड़ाम हुई कीमत, Flipkart ने की अब तक की सबसे बड़ी कटौती

अगर आप कम कीमत में एक शानदार कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। शाओमी के पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 13 Pro की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर अच्छी खासी डील दे रहा है।

Image

रेडमी के दमदार फोन की कीमत में आई सबसे बड़ी गिरावट। (फोटो क्रेडिट-Xiaomi)

Redmi Note 13 Pro Price drop: स्मार्टफोन की खरीदारी करते समय 99% प्रतिशत लोगों का ध्यान कैमरे के फीचर्स पर होता है। आज के समय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल कॉलिंग के लिए कम बल्कि फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, वीडियो कॉलिंग जैसे काम के लिए अधिक होता है। ऐसे में जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदने जाता है तो यह चाहते हैं कि उसका कैमरा बेस्ट हो। अगर आप एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके पास Redmi Note 13 Pro को सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार मौका है।

आज से कुछ समय पहले तक स्मार्टफोन कैमरा डिपॉर्टमेंट में एप्पल, सैमसंग और गूगल जैसे दिग्गज का ही वर्चस्व था। लेकिन पिछले कुछ सालों में रेडमी ने अपने पोर्टफोलियो में कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स भी लॉन्च किए हैं जिन्होंने कैमरा के मामले में जमकर धमाल मचाया है। Redmi Note 13 Pro भी इसी कैटेगरी में आता है। इसमें कंपनी ने 200 मेगापिक्सल का धमाकेदार फीचर दिया है।

Flipkart Sale में हुई बड़ी कटौती

Redmi Note 13 Pro मिड रेंज फ्लैगशिप कैटेगरी का स्मार्टफोन है। इसमें कंपनी ने दमदार कैमरा के साथ कई सारे तगड़े फीचर्स दिए हैं। फ्लिपकार्ट ने Freedom Sale के मौके पर इस स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। इस ऑफर का फायदा उठाकर अब आप इसे सबसे कम कीमत में घर ले जा सकते हैं। आइए आपको इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

Redmi Note 13 Pro को फ्लिपकार्ट में 32,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। यह कीमत इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। फ्रीडम सेल के मौके पर फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर 31% का डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। इस हैवी प्राइस कट के बाद अब इसकी कीमत सिर्फ 22,769 रुपये रह गई है। यह पहली बार है जब कंपनी इस स्मार्टफोन पर इतनी बड़ी छूट दे रही है।

फ्लिपकार्ट के फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के बाद भी आपके पास इस स्मार्टफोन पर एक्स्ट्रा बचत करने का मौका है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को Flipkart Axis Bank Credit Card पर 4000 रुपये तक बचाने का मौका दे रहा है। इसके अतिरिक्त कंपनी कई बार एक्सचेंज ऑफर भी देती है। अगर आपको एक्सचेंज ऑफर मिलता है इसमें आपको हजारों रुपये की बचत कर पाएंगे।

Redmi Note 13 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

  • Redmi Note 13 Pro में कंपनी ने प्लास्टिक फ्रेम दिया है लेकिन बैक में ग्लास पैनल दिया है।
  • रेडमी ने इस स्मार्टफोन में IP54 रेटिंग दी गई है जिससे पानी में भी यह सुरक्षित रहेगा।
  • इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.67 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए इसमें कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर रन करता है लेकिन आप इसे अपग्रेड कर सकते हैं।
  • Redmi Note 13 Pro में आपको 16GB की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
  • फोटोग्राफी लवर्स के लिए इसके रियर में 200+8+2 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी ने इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • Redmi Note 13 Pro को पॉवर देने के लिए 5100mAh की बैटरी का सपोर्ट दिया गया है जो कि 67W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article