Jio Cheapest Plan:जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 48 करोड़ लोग जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं। अपने इतने बड़े यूजर बेस की जरूरतों और सहूलियत का भी जियो बखूबी ध्यान रखता है। हर एक स्पेशल मौके पर ग्राहकों के लिए कंपनी शानदार ऑफर्स लाती है। अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर होने वाली है। जियो ने अपने ऐसे ग्राहकों की मौज करा दी है जो कम कीमत वाला सस्ता प्लान चाहते हैं।
जियो के सिर्फ यूजरबेस के मामले में ही सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी नहीं है बल्कि जियो के पास रिचार्ज प्लान्स का भी सबसे बड़ा पोर्टफोलियो मौजूद है। कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए अपने रिचार्ज प्लान्स को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। जियो के पास एनुअल प्लान्स, पॉपुलर प्लान्स, गेमिंग प्लान्स, एंटरटेनमेंट प्लान्स, जियो प्लान्स, जियो फोन प्राइमा प्लान्स,डाटा पैक्स, वैल्यू प्लान्स समेत कई सारी कैटेगरी मौजूद है।
सस्ता प्लान दिलाएगा बड़ी राहत
अगर आपके फोन में जियो का सिम है तो हम आपको सस्ती कीमत वाला एक धमाकेदार प्लान बताने जा रहे हैं। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए ज्यादा बेस्ट होने वाला है जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। जियो ने अपने पोर्टफोलियो में 749 रुपये का एक शानदार रिचार्ज शामिल किया है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 72 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।
प्लान में मिलेगा भरपूर डेटा
जियो अपने ग्राहकों को इस सस्ते प्लान में 72 दिन के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। आप टेंशन फ्री हो कर अपनों के साथ बात कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी अपने यूजर्स को इसमें डेली 100 फ्री एसएमएस भी दे रही है। अगर इसमें मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें हर दिन 2GB डेटा मिलता है जिससे आप 72 दिन में कुल 144GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
20GB डेटा एक्स्ट्रा पाने का मौका
जियो के करोड़ों ग्राहकों के लिए अच्छी बात यह है कि सस्ते रिचार्ज प्लान में भी कंपनी एक्स्ट्रा डेटा का फायदा दे रही है। आपको इसमें 144GB के अतिरिक्त 20GB डेटा भी मिलता है। इस तरह पैक में कुल 164GB डेटा मिल जाता है। जियो ग्राहकों को कुछ अतिरिक्त फायदे भी दे रहा है। आपको प्लान में 90 दिन के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन और जियो टीवी का फ्री एक्सेस दिया जाता है।
