टेक एंड गैजेट्स

14,999 रुपये में लॉन्च हुआ पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन, मिलेगा दमदार कैमरा-डिस्प्ले और प्रोसेसर

Realme Narzo 70 Turbo 5G: फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी 5G प्रोसेसर, 6.67 इंच की फुल HD+ ओएलईडी डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 14 पर आधारित Realme UI 5.0 है। इसमें 50 MP का प्राइमरी कैमरा भी है।

Image

Realme Narzo 70 Turbo 5G

Realme Narzo 70 Turbo 5G: रियलमी ने अपने नए किफायती फोन सीरीज नारजो के नए मॉडल रियलमी नार्जो 70 टर्बो 5G (Realme Narzo 70 Turbo 5G Smartphone) को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन कम कीमत में कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें बड़ी OLED डिस्प्ले, रेनवाटर स्मार्ट टच फीचर, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी 5G प्रोसेसर और गेमिंग के लिए डेडिकेटेड GT मोड मिलता है। इसमें डुअल कैमरा और फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

Realme Narzo 70 Turbo 5G Price in india: भारत में कीमत

रियलमी नार्जो 70 टर्बो 5G को भारत में तीन स्टोरेज ऑप्शन और तीन-टर्बो येलो, टर्बो ग्रीन और टर्बो पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 6GB + 128GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये, 8GB + 128GB वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये है। फोन को स्पेशल कूपन डिस्काउंट के साथ 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह 16 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

मिलता है दमदार प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें तो रियलमी नार्जो 70 टर्बो 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ ओएलईडी डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 14 पर आधारित Realme UI 5.0 है और पावर के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी 5G प्रोसेसर, Mali-G615 GPU और 12 जीबी तक रैम मिलती है। रैम को 26GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

मिलेगा दमदार डुअल कैमरा

रियलमी नार्जो 70 टर्बो 5G में कीमत के हिसाब से कैमरा भी काफी दमदार मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर, गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए 6,050mm स्क्वायर का स्टेनलेस स्टील वेपर कूलिंग एरिया जैसी सुविधाएं भी हैं।

फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी

रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 45W (USB टाइप-C पोर्ट) चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि फोन को 30 मिनट में 0 से 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article