शहर

बिहार के बख्तियारपुर में बड़ा हादसा, सोमवारी के दिन गंगा नहाने गई सात बच्चियां डूबी, 4 लापता

Bihar News: बिहार के बख्तियारपुर (Bakhtiyarpur) में गंगा (Ganga) नदी में बड़ा हादसा हो गया है। सोमवारी के दिन गंगा में नहाने गई सात बच्चियां डूब गईं हैं।

Image

बिहार के बख्तियारपुर में गंगा में डूबी कई लड़कियां

Bihar News: बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर (Bakhtiyarpur) में गंगा (Ganga) नदी में सात बच्चियों के डूबने की खबर है। इनमें से तीन को बचा लिया गया है, बाकी चार लापता हैं। घटनास्थल पर अभी तक गोताखोरों के नहीं पहुंचने से बचाव अभियान में दिक्कते आ रही हैं, स्थानीय लोग अपने स्तर पर बच्चियों की तलाश में लगे हैं।

सोमवारी पर गंगा नहाने गईं थी बच्चियां

बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत रानी सराय गांव के पास गंगा नदी में स्नान करने गई 7 बच्चियां डूबने लगी, जिसमें से तीन को मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। घटना लगभग सुबह 5:00 बजे की है, जब रानी सराय गांव की सात बच्चियां एक साथ सावन सोमवारी के मौके पर गंगा में स्नान करने गई थी, स्नान के दौरान सातों डूबने लगी, जिनमें से तीन को बचा लिया गया है।

अवैध खनन के कारण हुआ हादसा?

लापता बच्चियों की पहचान रानीसराय निवासी राधिका कुमारी (16) पिता कमलेश चंद्रवंशी, आरती कुमारी (14), नंदनी कुमारी (17) दोनो पिता अवधेश चंद्रवंशी, बबली कुमारी पिता मंटू चंद्रवंशी के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा में अवैध खनन के कारण वहां गहरा गड्ढा हो गया है, इस कारण स्नान करने गई बच्चियां गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगी, इनमें से तीन को बचा लिया गया लेकिन चार लापता हो गई है।

कटिहार में नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत

पटना के अलावा कटिहार जिले में सोमवार को बरनडी नदी के कमला घाट में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमन कुमार (12), प्रिंस कुमार (10) और सत्यम कुमार (13) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना फालका थाना क्षेत्र में, नदी के कमला घाट में उस समय हुई जब पांच बच्चे नदी में स्नान कर रहे थे। सावन महीने का तीसरा सोमवार होने के कारण वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ स्नान करने गए थे। स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को बचा लिया, जबकि तीन अन्य की डूबने से मौत हो गई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!