टेक एंड गैजेट्स

आज भारत में लॉन्च होगी Apple iphone 16 Series, लॉन्च से पहले जानें कीमत और फीचर्स

Apple iPhone 16 Launch Price in India, Apple 16 pro, Apple iPhone 16 Pro Max, Apple iPhone 16 Plus Price Rate, Features: आईफोन 15 सीरीज की तरह नई सीरीज में आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स फोन को लॉन्च करेगी। चलिए जानते हैं आईफोन 16 सीरीज की कीमत और फीचर्स के बारे में...

Image

Apple iphone 16 Series

Apple iphone 16 Series Launch Today: आज 9 सितंबर को it's glowtime" इवेंट में एप्पल अपने सबसे दमदार आईफोन 16 सीरीज को पेश करने वाला है। इसी इवेंट में Apple Watch Series 10 लॉन्च करने की उम्मीद है। यहां हम आपको आईफोन 16 सीरीज स्मार्टफोन की संभावित कीमत, डिजाइन, कैमरा और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे रहे हैं।

Apple iphone 16 Series: कौन से मॉडल होंगे लॉन्च

आईफोन 15 सीरीज की तरह नई सीरीज में भी चार नए मॉडल आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स फोन को लॉन्च करेगी। वहीं आईफोन एसई 2024 को बाद में कंपनी पेश कर सकती है। इसे आज लॉन्च नहीं किया जाएगा।

iphone 16 Series Price: भारत में कितनी होगी कीमत

हालांकि, अब तक कंपनी की ओर से आईफोन 16 सीरीज की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस सीरीज को आईफोन 15 की तरह ही 80 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है। 80 हजार में आईफोन 16 का बेस वेरियंट आने की संभावना है। वहीं आईफोन 16 प्रो सीरीज को 1,30,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है, जो 2 लाख तक जा सकती है।

कीमत की पहले हो चुकी है लीक

Apple Hub ने नेक्स्ट-जेन iPhones की कीमत लीक की है। एप्पल आईफोन 16 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर (करीब 67,100 रुपये) हो सकती है, जबकि iPhone 16 Plus की कीमत 899 डॉलर (करीब 75,500 रुपये) हो सकती है। प्रो मॉडल की कीमत 256GB वैरिएंट के लिए 1,099 डॉलर (करीब 92,300 रुपये) हो सकती है, और iPhone 16 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर (करीब 1,00,700 रुपये) हो सकती है। हालांकि भारतीय यूजर्स को आईफोन मॉडल में आयात शुल्क और अतिरिक्त खर्चों के कारण अधिक लागत के लिए तैयार रहना चाहिए।

iphone 16 Series Specs: संभावित फीचर्स

आईफोन 16 सीरीज में सबसे बड़ा अपडेट एप्पल इंटेलिजेंस होने वाला है। यह आईफोन यूजर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स को इस्तेमाल करने की सुविधा देगा। इसके अलावा बेस वेरियंट फोन की डिजाइन में बदलाव होने वाला है, खासकर कैमरा मॉड्यूल में। वहीं प्रो मॉडल की बाद करें तो iPhone 16 Pro की डिस्प्ले को 6.1 इंच से बढ़ाकर 6.3 इंच और iPhone 16 Pro Max की डिस्प्ले को 6.7 इंच से बढ़ाकर 6.9 इंच किया जा सकता है। आईफोन 16 सीरीज के सभी मॉडल को A18 चिप से लैस किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article