टेक एंड गैजेट्स

नए अवतार में आया ये धांसू स्मार्टफोन, 512GB स्टोरेज और 50 टेलीफोटो कैमरा से है लैस

Realme 13 Pro+ 5G Monet Purple Colour: स्मार्टफोन को पहले की तरह स्पेसिफिकेशन, डिस्प्ले और कैमरा के साथ पेश किया गया है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर, 6.7 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स का सपोर्ट है। फोन में फास्ट चार्जिंग भी है।

Image

Realme 13 Pro+ 5G Monet Purple Colour

Realme 13 Pro+ 5G Monet Purple Colour: रियलमी ने अपने दमदार फोन रियलमी 13 प्रो+ 5G को नए कलर ऑप्शन में पेश कर दिया है। यह फोन अब पर्पल शेड में भी उपलब्ध है। इसे पहले ग्रीन और गोल्ड कलर में पेश किया गया थ। फोन में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है।

Realme 13 Pro+ 5G की कीमत

नए कलर वेरियंट को 32,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस कीमत पर 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा 12GB + 256GB वेरियंट को 34,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरियंट को 36,999 रुपये में पेश किया गया है। जबकि पहले इसी फोन के 12GB + 512GB वेरियंट को 33,999 रुपये में पेश किया गया था।

Realme 13 Pro Plus Specifications: स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन को पहले की तरह स्पेसिफिकेशन और डिस्प्ले, कैमरा के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+एमोलेड डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट और एंड्रॉयड 14 पर आधारित Realme UI 5.0 मिलता है।

दमदार है कैमरा

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल 1 / 1.56-इंच LYT-701 सेंसर, दूसरा 50 मेगापिक्सल LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और तीसरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल सेंसर मिलता है। रियलमी 13 प्रो+ 5G में 5,200mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में AI बेस्ड HyperImage+ फीचर मिलते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article