टेक एंड गैजेट्स

भारत में यह कंपनी पूरा करेगी सस्ता फोल्डेबल फोन रखने का सपना, इस दिन हो रहा लॉन्च

Motorola Razr 50: मोटो रेजर 50 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300X चिपसेट, 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज और डुअल रियर कैमरे से लैस किया जा सकता है। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

Image

Motorola Razr 50 (image-Motorola)

Motorola Razr 50: मोटोरोला ने भारत में एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। यह कंपनी का किफायती फोल्डेबल फोन हो सकता है। जिसे 50 हजार तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। फोन 9 सितंबर को लॉन्च हो गया है। इसमें दमदार कैमरा और डिस्प्ले का सपोर्ट है। यदि आप कम कीमत में फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Motorola Razr 50 Specs: क्या है खासियत

मोटो रेजर 50 को अमेजन से जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। अमेजन पर इसके लिए एक माइक्रो साइट भी लाइव हो गई है, जिसमें फोन के कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलती है। वहीं मोटो रेजर 50 पहले ही चीनी मार्केट में लॉन्च हो चुका है। भारत में फोन को 6.9 इंच का फुल-एचडी+ pOLED इनर डिस्प्ले और 3.6 इंच का फुल-एचडी+ pOLED कवर डिस्प्ले से लैस किया जा सकता है।

फोन की पावर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300X चिपसेट, 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मिल सकता है। इसमें वाटर रेसिस्टेंस के लिए IPX8-रेटेड बिल्ड और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन मिल सकती है। इस फोन को चीन में 3,699 चीनी युआन (करीब 47 हजार भारतीय रुपये) में पेश किया गया था। भारत में भी इस फोन को 50 हजार से कम कीमत में पेश किया जा सकता है।

दमदार है कैमरा सेटअप

मोटो रेजर 50 में डुअल रियर कैमरा और सिंगल सेल्फी कैमरा मिल सकती है। रियर कैमरे में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 4,200mAh की बैटरी और 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article