टेक एंड गैजेट्स

200MP कैमरे वाले एक और फोन की होने जा रही है एंट्री, Samsung की बढ़ने वाली है टेंशन

200MP कैमरे वाले स्मार्टफोन का नाम आते ही सैमसंग की प्रीमियम अल्ट्रा सीरीज वाले स्मार्टफोन का ख्याल आता है। लेकिन, अब बाजार में जल्द ही एक नया स्मार्टफोन दस्तक देने वाला है जो कि 200MP से लैस होगा। अपमकिंग कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन ओप्पो की तरफ से पेश किया जा सकता है।

Image

नए स्मार्टफोन की बाजार में सीधी टक्कर सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन से होने वाली है।

200MP Camera Smartphone: साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने अपने अल्ट्रा स्मार्टफोन से 200MP कैमरे की शुरुआत की थी। इसके बाद कई सारी कंपनियों इस ट्रेंड को फॉलो किया। अब बहुत जल्द मार्केट में एक नया फोन 200MP कैमरे के साथ एंट्री कर सकता है। यह स्मार्टफोन चीन की दिग्गज कंपनी ओप्पो की तरफ से पेश किया जा सकता है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन आने वाले दिनों में सैमसंग की टेंशन बढ़ा सकता है। आइए आपको इस स्मार्टफोन की डिटेल जानकारी देते हैं।

ओप्पो के पास अपने स्मार्टफोन फैंस के लिए पोर्टफोलयो में एक से बढ़कर एक फोन मौजूद हैं। ओप्पो अब अपने पोर्टफोलियो में एक नया स्मार्टफोन पेश कर सकता है जो कि Reno सीरीज का हिस्सा होगा। इस स्मार्टफोन का नाम Reno 15 Pro हो सकता है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आ सकता है।

Reno 15 Pro में मिलेगा धांसू कैमरा

Reno 15 Pro फोटोग्राफी डिपॉर्टमेंट में एक बड़ा धमाका कर सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के अतिरिक्त एक पेरिस्कोप कैमरा भी होगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी हो सकता है। यह स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद Oppo Reno 14 Pro का सक्सेसर होगा।

Reno 15 Pro के संभावित फीचर्स

फिलहाल Oppo Reno 15 Pro की लॉन्चिंग को लेकर कोई फिक्स जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स के मुताबिक इस साल के अंत तक यह बाजार में दस्तक दे सकता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें मीडियाटेक का डाइमेनसिटी सीरीज 8 का प्रोसेसर मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है।

Reno 15 Pro में कंपनी 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले दे सकती है जिससे आपको एंटरटेनमेंट में शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है। लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हो सकता है। लीक्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में कंपनी अपने फैंस को एआई फीचर्स का भी सपोर्ट दे सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article