टेक एंड गैजेट्स

बिलियन डॉलर कंपनी बनाने के लिए पैसा नहीं केवल इन 3 चीजों की जरूरत, जानें OYO फाउंडर के सक्सेस मंत्र

Times Now Summit 2024: रितेश अग्रवाल ने बताया कि कंपनियां कैसे काम करती है। जैसे अमेजन है। अमेजन पिछले 20-25 साल से 15-20% से ग्रोथ कर रहा है। यह लॉ ऑफ कंपाउंडमेंट है। यही भारत के लिए भी सही है।

Image

Oyo Rooms Founder Ritesh Agarwal

Times Now Summit 2024: ओयो के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा कि बिलियन डॉलर कंपनी बनाने के लिए केवल तीन चीज की जरूरत है-आइडिया, ड्रीम और हार्डवर्क। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनी बनाने के लिए आपको पैसे की जरूरत भी नहीं है, क्योंकि आपका आइडिया अच्छा होगा तो आपको फाइनेंसर भी मिल जाएगा। लोग आपको पैसा देंगे। मार्केट में पैसा है। Oyo CEO अग्रवाल ने यह बात टाइम्स नाउ समिट 2024- इंडिया अनस्टॉपेबल (India Unstoppable) कार्यक्रम में ईडी नाउ के मैनेजिंग एडिटर और बिजनेस हेड मिहिर भट्ट के साथ बातचीत में कही।

2047 तक कैसे भारत बनेगा दुनिया की टॉप-2 इकोनॉमी?

2047 तक कैसे भारत दुनिया टॉप-2 इकोनॉमी हो सकता है? इसका जवाब देते हुए ओयो के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल ने अमेजन का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि कंपनियां कैसे काम करती है। जैसे अमेजन है। अमेजन पिछले 20-25 साल से 15-20% से ग्रोथ कर रहा है। यह लॉ ऑफ कंपाउंडमेंट है। यही भारत के लिए भी सही है। हमारे लिए यह जरूरी है कि हम 7 से 10% ग्रोथ हर साल और पिछले साल से बेहतर तरीके से करें। अगर हम ऐसा करते हैं तो हम इस नंबर से भी बेहतर कर सकेंगे।

यहां देखें पूरा इंटरव्यू

वर्ल्ड कप का दिया उदाहरण

रितेश अग्रवाल ने भारत की ग्रोथ को वर्ल्ड कप उदाहरण से भी समझाया। उन्होंने कहा कि 1983 में भारत पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर आया। भारत की इकोनॉमी छोटी थी। उस समय टीम को सेलिब्रेट करने के लिए भी पैसे कलेक्ट करने पड़ते थे। लेकिन आज यह तो साफ है कि भारत क्रिकेट में दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रहा है। और अब छोटे शहरों से क्रिकेट के स्टार निकल रहे हैं। ऐसा ही कंपनियों में भी हो रहा है। जो भारत की बढ़ती ताकत और क्षमता का प्रतीक हैं।

TNN Tech Desk
TNN टेक डेस्क author

देश-दुनिया में टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर हम आपको यहां देते हैं। स्मार्टफोन से लेकर गैजेट्स और बाकी तमाम जानकारी हम आपको लगातार देंगे।

और पढ़ें
End of Article