2026 का साल स्मार्टफोन बाजार के लिए अब तक काफी धमाकेदार रहा है। साल के 5 महीने ही बीते हैं और कई सारे धमाकेदार स्मार्टफोन्स की बाजार में एंट्री हो चुकी है। इस बीच दिग्गज कंपनी वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपने फैंस के लिए एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश कर दिया है जो कि OnePlus Nord CE6 Lite है। इस स्मार्टफोन में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल का दमदार कमरा दिया गया है।
OnePlus Nord CE6 Lite एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें आपको डेली रूटीन वर्क और मल्टी टास्किंग में शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है। इसके साथ ही इसमें आपको गेमिंग का भी शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है। आइए आपको इस फोन के फीचर्स और इसमें मिलने वाले वेरिएंट्स की डिटेल जानकारी देते हैं।
OnePlus Nord CE6 Lite की कीमत
OnePlus Nord CE6 Lite को कंपनी ने तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका बेस वेरिएंट 6GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। वहीं इसका मिड वेरिएंट 8GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे खरीदने के लिए आपको 22,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। अगर इसके टॉप वेरिएंट की बात करें तो इसमें आपको 8GB+256GB स्टोरेज मिलती है। इसे खरीदने के लिए आपको 25,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। आप इस स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ साथ वनप्लस स्टोर ऐप और ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीद सकते हैं।
वनप्लस अपने ग्राहकों को लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंद क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रहा है। इसके अलावा आपको ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। आप इसे 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।
OnePlus Nord CE6 Lite के स्पेसिफिकेशन्स
- OnePlus Nord CE6 Lite में आपको 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलती है।
- इसके डिस्प्ले में आपको 2400 x 1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 144Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है।
- स्मार्टफोन में आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है।
- कंपनी ने इसमें मेमोरी कार्ड लगाने का भी ऑप्शन दिया है जिससे आप इसकी स्टोरेज को बढ़ा भी पाएंगे।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करता है जिसमें OxygenOS 16 का सपोर्ट मिलेगा।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है।
- स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है जो 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
- फोटोग्राफी के लिए रियर में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
