शहर

DU की छात्राओं को पैसे का लालच देकर कॉन्सर्ट में ले जाता था अनस खान! व्हाट्सऐप चैट वायरल होते ही मचा बवाल, NIA से जांच की मांग

Delhi University: इस मामले पर ABVP ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूरी घटना की NIA से जांच कराने की मांग की है। ABVP का कहना है कि कथित मैसेज में छात्राओं को एनआरआई पुरुषों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आर्थिक लालच और अन्य सुविधाएं देने की बात थी।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI)

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय के रामानुजन कॉलेज के छात्र अनस खान पर छात्राओं को पैसे, गिफ्ट और सुविधाओं का लालच देकर अहमदाबाद में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में ले जाने का आरोप लगा है। कथित व्हाट्सऐप चैट सामने आने के बाद यह मामला विवादों में आ गया। कॉलेज प्रशासन ने 6 नवंबर को जारी आदेश में अनस खान को 1 फरवरी 2027 तक सस्पेंड कर दिया है। प्रॉक्टोरियल कमेटी ने शिकायत, छात्र का जवाब और शुरुआती जांच के बाद यह फैसला लिया। सस्पेंशन के दौरान वह नियमित क्लास और अन्य गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकेगा, लेकिन यूनिवर्सिटी की तय परीक्षाओं में बैठने की छूट दी गई है।

ABVP ने की NIA से जांच कराने की मांग

इस मामले पर ABVP ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूरी घटना की NIA से जांच कराने की मांग की है। ABVP का कहना है कि कथित मैसेज में छात्राओं को एनआरआई पुरुषों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आर्थिक लालच और अन्य सुविधाएं देने की बात थी। संगठन का आरोप है कि मैसेज में छात्राओं के लुक और शारीरिक बनावट के आधार पर चयन की बात भी कही गई। ABVP ने आशंका जताई है कि इसके पीछे मानव तस्करी या देह व्यापार से जुड़ा नेटवर्क हो सकता है। हालांकि, इन दावों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और किसी संगठित अपराध में शामिल होने की बात साबित नहीं हुई है। ABVP ने एनआरआई संपर्कों और कथित पैसों के लेन-देन की जांच की भी मांग की है।

NSUI बोली- अनस को पहले ही कर चुके हैं सस्पेंड

वहीं NSUI ने अनस खान से दूरी बनाते हुए कहा है कि उन्हें विवाद सामने आने से पहले ही DUSU चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधि और अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड किया जा चुका था। NSUI के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रवि पांडेय ने कहा कि छात्राओं को बहलाना, उनका शोषण करना या आर्थिक लालच देना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। NSUI का कहना है कि अनस खान का अब संगठन से कोई नाता नहीं है और उनके कथित निजी कामों के लिए संगठन को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है।

मामले को लेकर आमने-सामने ABVP और NSUI

इस पूरे मामले में ABVP और NSUI के बयानों के बीच सस्पेंशन के समय और हालात को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ABVP ने अनस खान को रामानुजन कॉलेज NSUI इकाई का उपाध्यक्ष बताते हुए संगठन के पदाधिकारी दस्तावेज का हवाला दिया है, जबकि NSUI का दावा है कि उसे DUSU चुनाव के दौरान ही संगठन से निकाल दिया गया था। ABVP ने इस पर संगठन की कार्रवाई और बाद में जारी बयानों को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की है।

Prerit Kumar
प्रेरित कुमारauthor

मैं एक जिज्ञासु पत्रकार हूँ, जो खबरों के हर पहलू को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य का अनुभव रखता हूँ। पत्रकारिता की दुनिया में एक दशक से सक्रिय हूँ। समाज और सच्चाई को जोड़ने वाली सार्थक पत्रकारिता में विश्वास करता हूँ।

और पढ़ें
End of Article