स्मार्टफोन बाजार में Motorola जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप फोन Motorola Razr Flex 27 पेश कर सकती है। पिछले कुछ समय से इस फोन को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। अब कंपनी की ओर से इसके नाम की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद इसकी लॉन्चिंग की उम्मीद और बढ़ गई है। माना जा रहा है कि Motorola का यह नया फोन Apple के iPhone Duo और Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसे प्रीमियम फोन्स को टक्कर दे सकता है।
फोन के डिजाइन और फीचर्स को लेकर भी कई जानकारियां सामने आई हैं। इतना ही नहीं, इसकी टेस्टिंग से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि Motorola Razr Flex 27 में क्या-क्या खास देखने को मिल सकता है।
Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कब होगा?
Motorola ने अपनी ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट और सपोर्ट पेज पर Razr Flex 2027 नाम की पुष्टि की है। इससे साफ है कि कंपनी इस नाम से एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन को दिसंबर 2026 के आसपास बाजार में उतारा जा सकता है। इसकी बिक्री दिसंबर के मध्य से शुरू होने की संभावना भी जताई जा रही है।
दमदार प्रोसेसर और 12GB रैम
परफॉर्मेंस के मामले में Motorola Razr Flex 27 काफी दमदार हो सकता है। सामने आई जानकारी के अनुसार, फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा Geekbench लिस्टिंग में 12GB रैम का जिक्र होने की बात सामने आई है। अगर ये जानकारी सही साबित होती है, तो फोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में शानदार प्रदर्शन कर सकता है।
5000mAh की बैटरी और 165Hz डिस्प्ले
बैटरी और डिस्प्ले के मामले में भी इस फोन में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola Razr Flex 27 में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें करीब 4.97 इंच का कवर डिस्प्ले और 6.92 इंच की बड़ी मेन स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। इससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो सकता है।
फोटोग्राफी के लिए 50MP के दो कैमरे
कैमरा पसंद करने वाले लोगों के लिए भी Motorola का यह फोन खास हो सकता है। लीक जानकारी के अनुसार, इसके पीछे की तरफ दो कैमरे दिए जा सकते हैं। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा आपको 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कैमरा मिलेगा। कुछ ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं कि इस स्मार्टफोन में डुअल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
Motorola Razr Flex 27 के डिजाइन को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि फोन की मोटाई करीब 5.8mm हो सकती है और इसका वजन लगभग 215 ग्राम रहने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP रेटिंग भी मिल सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी सटीक रेटिंग और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।
Motorola ने फिलहाल Razr Flex 27 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। चूंकि इसे कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर पेश किए जाने की चर्चा है, इसलिए इसकी कीमत प्रीमियम कैटेगरी में हो सकती है।
