शहर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिली मेट्रो की सौगात, केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी, सेक्टर चार तक बनेंगे 5 एलिवेटेड स्टेशन

केंद्र सरकार ने नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक 8.449 किलोमीटर लंबे एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को मंजूरी दी है। इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों की सालों पुरानी डिमांड पूरी होगी।

Image

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिली मेट्रो की सौगात, केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी, सेक्टर चार तक बनेंगे 5 एलिवेटेड स्टेशन

नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने एक्वा लाइन मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक 8.449 किलोमीटर लंबे नए मेट्रो कॉरिडोर को हरी झंडी दे दी है। इस रूट पर कुल 5 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। इस कॉरिडोर के शुरू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक्टिव मेट्रो नेटवर्क की लंबाई बढ़कर 71.878 किलोमीटर हो जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस विस्तार से ग्रेटर नोएडा वेस्ट यानी नोएडा एक्सटेंशन के लोगों को मेट्रो कनेक्टिविटी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अभी इस इलाके के कई आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों से मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए लोगों को सड़क परिवहन पर निर्भर रहना पड़ता है। नए कॉरिडोर से रोजगार, कारोबार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article