अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हाल ही में दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस ने हाल ही में भारतीय बाजार में OnePlus Nord CE6 Lite 5G को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन कंपनी का एक मिडरेंज फ्लैगशिप कैटेगरी का स्मार्टफोन है जिसमें दमदार फीचर्स मिलते हैं। ग्राहकों के लिए अच्छी खबर यह अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। अगर आपको एक मल्टी टास्टिंग और डेली रूटीन वर्क के लिए एक तगड़े फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहिए तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
OnePlus Nord CE6 Lite 5G की सेल आज यानी 12 मई से शुरू हो चुकी है। अब आप इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) से खरीद सकते हैं। इसमें आपको फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। फ्लिपकार्ट के साथ साथ आप इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं।
OnePlus Nord CE6 Lite 5G की कीमत
OnePlus Nord CE6 Lite 5G में मिलने वाले स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो इसमें आपको बेस वेरिएंट में 6GB+128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट 8GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है जिसकी कीमत 22,999 रुपये है। इसके अलावा इसके टॉप वेरिएंट में आपको 8GB+256GB स्टोरेज मिलती है। इसकी कीमत 25,999 रुपये है। इसमें मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो इसमें आपको 750 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके अलावा आप एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा ले पाएंगे।
OnePlus Nord CE6 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- OnePlus Nord CE6 Lite 5G में कंपनी ने 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दी है।
- इसके डिस्प्ले में आपको 144Hz का रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
- स्मार्टफोन में कंपनी ने परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया गया है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करता है।
- वनप्लस के इस नए-नवेले स्मार्टफोन में 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन दी गई है।
- कंपनी ने स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड लगाने का भी ऑप्शन दिया है जिससे आप इसकी स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
- फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है।
- स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है।
