टेक एंड गैजेट्स

22 सितंबर को लॉन्च होगा वनप्लस का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, जानें इसके फीचर्स

वनप्लस का भारतीय बाजार में अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite होगा। कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट भी कंफर्म कर दी गई है। लो बजट सेगमेंट आपको इस स्मार्टफोन में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

Image

वनप्लस के अपकमिंग फोन में आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

2026 का साल भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए अब तक काफी खास रहा। पिछले 8 महीनों में कई सारे दमदार स्मार्टफोन्स की बाजार में एंट्री हुई है। अभी साल खत्म होने को काफी समय बाकी है और इन आगे के महीनों में कई सारे तगड़े फोन्स की एंट्री होने वाली है। अगर आप सितंबर के महीने में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus अपने भारतीय फैंस के लिए सबसे सस्ता स्मार्टफोन लाने जा रही है।

वनप्लस का भारतीय बाजार में अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite होगा। कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट भी कंफर्म कर दी गई है। कंपनी इसे भारत में 22 सितंबर को लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह भारत में अब तक लॉन्च हुआ कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा।

अमेजन में हुआ लिस्ट

आपको बता दें कि कंपनी ने OnePlus N6 सीरीज के इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन में हाल ही में लिस्ट किया गया था। अमेजन की लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन में मिलने वाले कई सारे फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। लो बजट सेगमेंट में आने वाला यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च होगा जिसमें मिडनाइट हाइप और नियो ग्रीन में पेश किया जाएगा।

OnePlus N6 Lite के फीचर्स

बता दें कि वनप्लस इस N6 सीरीज में पहले ही दो स्मार्टफोन्स OnePlus N6 और OnePlus N6x लॉन्च कर चुकी है। अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक यह स्मार्टफोन एक बार फुल चार्ज होने पर 3 दिन तक की बैटरी बैकअप देगा। इसमें आपको 26.8 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 29.9 घंटे का गूगल मैप नेविगेशन और 49.7 घंटे का फोन कॉल बैकअप मिलेगा।

OnePlus N6 Lite में मिलने वाले दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.75 इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। जानकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में आपको मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी भी मिलेगी। इसमें आपको 8.95mm की थिकनेस भी मिलेगी। लीक्स की मानें तो वनप्लस इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 20,000 रुपये के बजट के आस-पास लॉन्च कर सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article