Jio का 84 दिन चलने वाला सबसे सस्ता प्लान, Unlimited Calling के साथ मिलेगा बहुत कुछ
रिचार्ज जियो के पोर्टफोलियो में कई तरह के अफोर्डेबल प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको जियो की लिस्ट में मौजूद 84 दिन वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्लान में आपको कई सारे ऑफर्स मिलते हैं।
Authored by: Updated Sep 15 2026, 14:22 IST
Image Credit : Digit/Jio01 / 08
अगर आप जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। जियो अपने ग्राहकों को कई तरह के सस्ते और लॉन्ग टर्म वाले रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है।
Image Credit : Digit/Jio02 / 08
मोबाइल यूजर्स की सहूलियत के लिए जियो अब अपने यूजर्स को शॉर्ट टर्म की जगह लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स ऑफर कर रहा है। कंपनी की लिस्ट में अब आपको 56 दिन, 84 दिन, 98 दिन, 200 दिन और 336 दिन तक चलने वाले प्लान्स मौजूद हैं।
Image Credit : Digit/Jio03 / 08
अगर आप बार बार मंथली प्लान नहीं लेना चाहते और एनुअल प्लान के लिए आपके पास बजट नहीं है तो आप कंपनी का 84 दिन वाला प्लान ले सकते हैं। आइए आपको जियो का सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।
Image Credit : Digit/Jio04 / 08
जियो के पास 84 दिन कैटेगरी में भी कई तरह के प्लान्स मौजूद हैं। अगर इस कैटेगरी के सबसे अफोर्डेबल प्लान्स के बारे में बात करें तो वह 889 रुपये वाला प्लान है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
Image Credit : Digit/Jio05 / 08
अगर आप जियो का यह 889 रुपये वाला प्लान खरीदते हैं तो आपको 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है जिससे आप करीब करीब तीन महीने के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो सकते हैं।
Image Credit : Digit/Jio06 / 08
इस प्लान में आपको 84 दिनों के लिए सभी मोबाइल नेटवर्क लोकल और एसटीडी के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही आपको हर दिन सभी नेटवर्क के लिए 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit/Jio07 / 08
Jio के इस 889 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले डेटा बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें आपको कुल 126GB डेटा मिलता है मतलब आप हर दिन 1.5GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Credit : Digit/Jio08 / 08
जियो अपने ग्राहकों को इस प्लान के साथ कुछ एडिशनल ऑफर्स भी देता है। इसमें आपको जियो हॉट स्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है। इसके साथ ही आपको प्लान में जियो टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा आपको 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।