टेक एंड गैजेट्स

सऊदी अरब को AI सुपरपावर बनाने में जुटे Nvidia और Humane, हुई साझेदारी

Nvidia partners with Humane: सऊदी अरब के पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (पीआईएफ) की नई फुल एआई वैल्यू चेन सहायक कंपनी 'हुमेन' ने एआई कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में दुनिया की अग्रणी कंपनी एनवीडिया के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।

Image

Artificial intelligence

Photo : iStock

Nvidia partners with Humane: ग्राफिक चिप दिग्गज कंपनी एनवीडिया ने सऊदी अरब को एआई, क्लाउड और एंटरप्राइज कंप्यूटिंग, डिजिटल ट्विन्स और रोबोटिक्स में ग्लोबल पावरहाउस में बदलने के लिए 'हुमेन' के साथ साझेदारी की घोषणा की है। एक बयान में कहा गया है कि दोनों कंपनियां सऊदी अरब को एआई, जीपीयू क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करने के लिए एनवीडिया प्लेटफॉर्म और विशेषज्ञता का लाभ उठाएंगी, ताकि दुनिया भर में इनोवेशन और विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

सऊदी अरब के पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (पीआईएफ) की नई फुल एआई वैल्यू चेन सहायक कंपनी 'हुमेन' ने एआई कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में दुनिया की अग्रणी कंपनी एनवीडिया के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।

एनवीडिया के संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कहा, "बिजली और इंटरनेट की तरह एआई भी हर देश के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर है। हुमेन के साथ मिलकर हम सऊदी अरब के लोगों और कंपनियों के लिए एआई इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहे हैं।" हुमेन सऊदी अरब में एआई फैक्ट्रियों के निर्माण के लिए एक बड़ा निवेश कर रहा है, जिसकी अनुमानित क्षमता 500 मेगावाट तक है, जो अगले पांच वर्षों में एनवीडिया सबसे एडवांस्ड लाखों जीपीयू से संचालित होगी। डेप्लॉयमेंट का पहला चरण एनवीडिया इनफिनिबैंड नेटवर्किंग के साथ 18,000 एनवीडिया जीबी300 ग्रेस ब्लैकवेल एआई सुपरकंप्यूटर होगा।

कंपनियों ने कहा कि ये हाइपरस्केल एआई डेटा सेंटर बड़े पैमाने पर सर्वश्रेष्ठ एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने और तैनात करने के लिए एक सुरक्षित फाउंडेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेगा, जिससे सऊदी अरब और दुनिया भर में उद्योगों को इनोवेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

हुमेन के सीईओ तारिक अमीन ने कहा, "एनवीडिया के साथ हमारी साझेदारी एआई और एडवांस्ड डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में अग्रणी होने की किंगडम की महत्वाकांक्षाओं को साकार करने की दिशा में एक साहसिक कदम है।" उन्होंने आगे कहा, "साथ मिलकर हम इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी और सशक्त लोगों द्वारा संचालित भविष्य को आकार देने के लिए क्षमता, योग्यता और नए वैश्विक रूप से सक्षम समुदाय का निर्माण कर रहे हैं।"

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article