बॉलीवुड

'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च के लिए अमेरिका रवाना हुए Ranbir Kapoor-Yash, वायरल हुआ लुक

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 22, 2026, 01:41 PM IST

Ramayana Trailer Update: फिल्म रामायण को लेकर फैंस का इंतजार अब और बढ़ गया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए रणबीर कपूर और यश अमेरिका रवाना हो गए हैं।

Image

रणबीर-यश का लुक हुआ वायरल (Image Source: Zoom TV)

Ramayana Trailer Update: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म रामायण का एक इवेंट में हुआ था, जिसमें कुछ खास लोगों को मूवी को ट्रेलर दिखाया गया था। अब इन सब के बीच फिल्म रामायण की स्टार रणबीर कपूर और यश का नया वीडियो सामने आया है। तो चलिए जानते हैं यश और रणबीर कपूर के इस वीडियो में क्या खास बात है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

ट्रेलर लॉन्च के लिए निकले रणबीर-यश

फिल्म रामायण को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है कि अब इसकी झलक दुनिया के सबसे बड़े एंटरटेनमेंट इवेंट्स में से एक सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (San Diego Comic-Con) में दिखाई जाएगी। इसी खास मौके पर फिल्म के लीड स्टार रणबीर कपूर और यश अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं। दोनों सितारे वहां फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का हिस्सा बनेंगे। वायरल हो रहे एक वीडियो में रणबीर कपूर ब्लैक जैकेट, ब्लैक टी-शर्ट और चारकोल ब्लैक कार्गो पैंट में काफी स्टाइलिश दिखे। वहीं, यश (Yash) भी ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए। रणबीर कपूर और यश की इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं रणबीर कपूर और यश का ये लुक।

कब रिलीज होगा 'रामायण' का ट्रेलर

एक्टर यश और रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का ट्रेलर इंडिया में 24 जुलाई को रिलीज होने वाला है। फिल्म रामायण के ट्रेलर का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर और यश के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article