लाइफस्टाइल

सिर्फ विंग्ड लाइनर नहीं! आखिर क्यों Kareena Kapoor को कहा जाता है 'आई मेकअप क्वीन', हर लुक बन जाता है ट्रेंड

करीना कपूर के आई मेकअप लुक्स हमेशा चर्चा में रहते हैं। जानिए क्यों उन्हें आईलाइनर स्टाइल की क्वीन कहा जाता है, उनके सबसे आइकॉनिक आई मेकअप लुक्स कौन-से हैं और आप उन्हें आसानी से कैसे रीक्रिएट कर सकते हैं।

Image

Kareena Kapoor Eye Makeup Looks

सेलेब्स के कपड़ों और गहनों के ट्रेंड के बीच में बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर के आइकॉनिक मेकअप लुक्स भी खूब चर्चा में रहे हैं। उनका आई मेकअप इतना खास माना जाता है कि कई ब्यूटी एक्सपर्ट उन्हें 'क्वीन ऑफ आईलाइनर लुक्स' भी कहते हैं। बात सिर्फ मोटा या पतला आईलाइनर लगाने की नहीं है, बल्कि इस बात की है कि वह हर आउटफिट, हर मौके और हर फेस शेप के हिसाब से अपनी आंखों को अलग अंदाज में हाइलाइट करती हैं।

फिल्मी लुक्स से लेकर सिंपल, केजुअल लुक्स में भी करीना का आई मेकअप एकदम आइकॉनिक लगा है। कभी क्लासिक ब्लैक लाइनर, कभी स्मोकी काजल, तो कभी सॉफ्ट ब्राउन आई मेकअप, करीना का हर लुक साबित करता कि आंखों का सही मेकअप पूरे चेहरे की पर्सनैलिटी कैसे बदल सकता है। यही वजह है कि उनके आई मेकअप लुक्स सालों बाद भी पुराने नहीं लगते।

1. क्लासिक विंग्ड आईलाइनर

करीना का सबसे पहचान वाला लुक है साफ और शार्प विंग्ड आईलाइनर। यह लुक इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ खूबसूरत लगता है। अगर आपको आंखों को थोड़ा बड़ा और शार्प दिखाना है, तो यह स्टाइल अच्छा विकल्प हो सकता है।

2. स्मोकी काजल लुक

शाम की पार्टी हो या अवॉर्ड नाइट, करीना अक्सर ब्लैक या ब्राउन स्मोकी आई मेकअप में नजर आती हैं। यह लुक आंखों को गहराई देता है और चेहरे को ग्लैमरस टच देता है, बिना बहुत ज्यादा रंगों का इस्तेमाल किए।

3. सॉफ्ट ब्राउन आई मेकअप

हर दिन भारी आईलाइनर जरूरी नहीं होता। कई बार करीना हल्के ब्राउन शेड्स और मस्कारा के साथ बेहद नैचुरल लुक अपनाती हैं। ऑफिस, लंच या डे इवेंट के लिए यह स्टाइल आसानी से अपनाया जा सकता है।

4. काजल-फर्स्ट सिग्नेचर लुक

करीना का काजल लगाने का तरीका भी काफी पसंद किया जाता है। ऊपर और नीचे दोनों वॉटरलाइन पर काजल लगाकर वह आंखों को ज्यादा एक्सप्रेसिव दिखाती हैं। यह उनका कई सालों से पसंदीदा स्टाइल रहा है।

5. गोल्डन आईशैडो के साथ ब्लैक लाइनर

शादी या फेस्टिव लुक में करीना अक्सर गोल्डन या ब्रॉन्ज आईशैडो के साथ ब्लैक आईलाइनर लगाती हैं। इससे आंखें चमकदार भी लगती हैं और लुक ज्यादा ओवर नहीं होता।

आप कैसे कर सकते हैं ये लुक रीक्रिएट?

  • पहले पलकों पर प्राइमर लगाएं।
  • पतला और साफ आईलाइनर बनाएं।
  • मस्कारा से पलकों को वॉल्यूम दें।
  • दिन में ब्राउन शेड्स और रात में ब्लैक स्मोकी लुक चुनें।
  • होंठ और ब्लश हल्के रखें ताकि आंखें सबसे ज्यादा उभरकर दिखें।

करीना जैसे ये आइकॉनिक आई मेकअप लुक्स आपको भी रिक्रिएट करने ही चाहिए। ऐसे आई लाइनर लगाने से आपके हर लुक में चार चांद लग जाएंगे।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article