टेक एंड गैजेट्स

Nirvana App: अब ऐप रखेगा आपके मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल, जानें कैसा करता है काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2023, 03:04 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल भारत की परिकल्पना से भारत में स्वास्थ्य सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अब आपकी चिंता ऐप करते हैं।

Image

Nirvana App: अब ऐप रखेगा आपके मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल, जानें कैसा करता है काम

Nirvana App for Mental Health: भागदौड़ भरी जिंदगी और आजकल की जीवनशैली में मानसिक स्वास्थ्य की कई परेशानियों देखने को मिल रही हैं। लोग मानसिक रूप से कई ऐसी समस्याओं से परेशान हैं जिनके बारे में कभी जिक्र नहीं होता था। योग से लेकर जीवनशैली में कुछ परिवर्तन करके लोग मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल भारत की परिकल्पना से भारत में स्वास्थ्य सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं। अब आप घर बैठे ऑनलाइन ऐप के माध्यम से किसी भी स्वास्थ्य समस्या का समाधान करा सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अब आपकी चिंता ऐप करते हैं।

निर्वणा ऐप (Nirvana App) हाल ही में लॉन्च किया गया है जो आपके मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करने का काम करता है। इस ऐप का निर्माण मैन्टल हैल्थ को ध्यान में रखते हुए ही किया गया है जो यूजर को हेल्दी एंड हैप्पी लाइफ जीने में मदद करता है। गूगल प्ले स्टोर, एप्पल स्टोर और MS Store से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है।

कैसे काम करता है ऐप

इस ऐप के माध्यम से आप आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब ले सकते हैं। इस ऐप का निर्माण उन लोगों को ध्यान में रखते हुए किया गया है जो चिंता, तनाव, डिप्रेशन या अन्य किसी मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं। यह ऐप आपको अपने विचार और अनुभवों को पब्लिक में साझा करने का मौका देता है। जिसमें आप कोई निजी सलाह, योगा, एक्सरसाइज जैसी वीडियो और बातें शेयर कर सकते हैं।

इस ऐप को बनाने वाली टीम का मानना है कि अच्छी मैंटल हैल्थ अच्छी फिजिकल हैल्थ के बराबर ही जरूरी है। जैसे शरीर के बीमार हो जाने से इसका असर हमारे कामों पर दिखाई देता है वैसे ही खराब मैन्टल हैल्थ का असर भी हमारे सभी कामों पर दिखाई देता है। इसी बात को ध्यान रखते हुए इस ऐप का निर्माण किया गया है। निर्वाण ऐप आपकी मानसिक स्थिति के अनुसार विशेष सलाहकार और विशेषज्ञों मनोवैज्ञानिकों का एक बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है जिससे आपकी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान आसानी से हो सके। ऐप के प्रवक्ता शिवम शर्मा बताते हैं कि “हम लोगों का निरंतर प्रयास मानसिक स्वास्थ्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों के जीवन में बेहतर बदलाव लाने का रहता है”।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article