टेक एंड गैजेट्स

सावधान... दोस्त का NETFLIX अकाउंट करते हैं यूज? आपको भी देने पड़ जाएंगे पैसे!

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 21, 2023, 11:54 AM IST

अगर आप भी Netflix का इस्तेमाल अपने दोस्त के अकाउंट से कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं. जल्द ही Password Sharing के नियम बदलने वाले हैं जिसके बाद आपको भी नेटफ्लिक्स इस्तेमाल करने के लिए रकम अदा करनी होगी.

Image

अब फ्री का चंदन घिसने वालों पर नेटफ्लिक्स लगाम लगाने की तैयारी कर रहा है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अब दोस्त का नेटफ्लिक्स भूल जाएं
  • आ रहा पासवर्ड शेयरिंग का नया नियम
  • आपको भी चुकानी होगी अलग से राशि

Netflix Paid Password Sharing: नेटफ्लिक्स एक नया फीचर लाने वाला है जिसमें बहुत सारे लोगों की जेब पर भार पड़ने वाला है. असल में हर फ्रेंड सर्कल के कई लोग ऐसे होते हैं जो एक भी ओटीपी का सब्सक्रिप्शन नहीं लेते, लेकिन वो अपने दोस्तों से आईडी पासवर्ड लेकर मजा सभी प्लेटफॉर्म्स का लूटते हैं. नेटफ्लिक्स के प्लान अन्य ओटीटी के मुकाबले महंगे होते हैं और यहां आपको समय-समय पर जोरदार नया कंटेंट मिलता रहता है. लेकिन अब फ्री का चंदन घिसने वालों पर नेटफ्लिक्स लगाम लगाने की तैयारी कर रहा है.

पासवर्ड शेयरिंग नियमों में होंगे बदलाव

2023 की पहली तिमाही से नेटफ्लिक्स देशभर में अपने यूजर्स द्वारा पासवर्ड शेयर करने के नियमों में बड़े बदलाव करने की तैयारियां कर रहा है. इसके अंतर्गत नेटफ्लिक्स के सभी सब्सक्राइबर्स को अपनी फैमिली के बाहर लोगों को पासवर्ड शेयर करने का विकल्प तो होगा, लेकिन इसके लिए सामने वाले को अलग से कुछ राशि का भुगतान करना होगा. नेटफ्लिक्स का मानना है कि इस नियम को लागू करने के बाद कंपनी को बड़ा मुनाफा होने वाला है.

जल्द शुरू होगी पेड शेयरिंग

नेटफ्लिक्स पासवर्ड शेयरिंग के नियम में होने वाला ये बदलाव कंपनी के हिसाब से यूजर्स के लिए भी बहुत फायदेमंद होगा. कंपनी का कहना है कि हम लोगों के एक्सपीरियंस को जोरदार बनाने के लिए बहुत काम कर रहे हैं, इसीलिए जल्द हम पेड शेयरिंग शुरू करने वाले हैं. अगर यूजर किसी के साथ पासवर्ड साझा करेंगे तो सामने वाले को अतिक्ति भुगतान करना होगा, इसके बाद टीवी या मोबाइल सब जगह इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा. फिलहाल कंपनी ने ये जानकारी नहीं दी है कि इसे किन-किन देशों में पेश किया जाएगा, लेकिन भारत में नए नियम के लागू होने की पूरी संभावना है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article