टेक एंड गैजेट्स

Motorola Signature में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, जानें फीचर्स

मोटोरोला ने कुछ दिन पहले ही इस स्मार्टफोन को Las Vegas में चल रहे CES 2026 इवेंट के दौरान पेश किया था। अब कंपनी की तरफ से इसकी इंडिया लॉन्च डेट को भी कंफर्म कर दिया गया है।

Image

मोटोरोला लॉन्च करने जा रहा है फ्लैगशिप स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने एक बार फिर से भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक मजबूत पकड़ बना ली है। कंपनी ने पिछले एक-दो साल में कई सारे तगड़े स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी ने बजट, मिड रेंज और फ्लैगशिप तीनों ही कैटेगरी में दमदार फोन्स पेश किए हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोटोरोला जल्द ही एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जो कि Motorola Signature नाम से आएगा।

मोटोरोला ने कुछ दिन पहले ही इस स्मार्टफोन को Las Vegas में चल रहे CES 2026 इवेंट के दौरान पेश किया था। अब कंपनी की तरफ से इसकी इंडिया लॉन्च डेट को भी कंफर्म कर दिया गया है। इतना ही नहीं ई-कॉमर्म वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लॉन्च हो गई है। फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से स्मार्टफोन के बारे में कई सारी चीजें सामने आ चुकी हैं।

इस दिन लॉन्च होगा धमाकेदार स्मार्टफोन

Motorola Signature को कंपनी की तरफ से 23 जनवरी 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इसका लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। माइक्रोसाइट से पता चलता है कि स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट पर होगी। हालांकि इसकी सेल कब से शुरू होगी इस बात का खुलासा कंपनी लॉन्च इवेंट के दौरान ही करेगी।

मोटोरोला की तरफ से आने वाला Motorola Signature एक प्रीमियम फ्लैगिशप कैटेगरी का स्मार्टफोन होने वाला है। फैंस को इस स्मार्टफोन में दो कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं जिसमें Pantone Martini Olive और Pantone Carbon कलर शामिल होंगे। इसके साथ ही इसके डिस्प्ले में 6200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 165Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। अगर आप गेमिंग करते हैं तो आपको इस स्मार्टफोन में शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

Motorola Signature में कैमरा और चिपसेट

Motorola Signature में परफॉर्मेंस के लिए आपको 3nm टेक्नोलॉजी बेस्ड पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें आपको 16GB की रैम और 1TB तक की स्टोरेज दी गई है। मोटो के इस प्रीमियम स्मार्टफोन में आपको 5200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसमें 90W की फास्ट चार्जिंग और 50W की वायरेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 50+50+50 मेगापिक्सल के 3 कैमरे मिलने वाले हैं। इसके कैमरे में आपको OIS फीचर का भी सपोर्ट मिलता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article