Maatrubhumi Trailer Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आगामी वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) की रिलीज का इंतजार फैन्स कई महीनों से कर रहे हैं। फिल्म के टाइटल में हुए बदलाव के बाद इस मूवी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई हैं। अब इस मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी के ट्रेलर को रिलीज करने की डेट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर कब रिलीज होगा? (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म ने रचा इतिहास, विजय की इस मूवी का तोड़ेगी रिकॉर्ड)
सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट
Variety India की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर शुक्रवार, 6 नवंबर को दर्शकों के सामने आ सकता है। फिल्म की कहानी और इसके नए टाइटल को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है। ऐसे में ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर चर्चाएं और तेज होने की उम्मीद है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज डेट भी फिलहाल तय नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से मंजूरी मिलने के बाद ही फिल्म की रिलीज डेट पर अंतिम फैसला लेंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Global Box Office Prediction Day 1: दुनिया भर में डबल सेंचुरी नहीं लगा पाएगी रणबीर-यश की फिल्म, इतना होगा बिजनेस)
11 साल बाद सलमान खान ने फिर गाया गाना
हाल ही में सलमान खान ने 'मातृभूमि' का 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' (Teri Sexy Beauty) गाना गाया है। यह गाना 4 नवंबर को रिलीज हुआ है और खास बात यह है कि इसमें सलमान खान ने अपनी आवाज भी दी है। करीब 11 साल बाद सलमान खान ने एक बार फिर प्लेबैक सिंगिंग में वापसी की है। इससे पहले वह साल 2015 में फिल्म 'हीरो' के गाने 'मैं हूं हीरो तेरा' में अपनी आवाज दे चुके हैं।
CBFC की मंजूरी के बाद तय होगी 'मातृभूमि' की रिलीज डेट
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज डेट को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में इसकी रिलीज टाल दी गई। इसके बाद फिल्म की संभावित रिलीज को लेकर अगस्त और नवंबर जैसे महीनों की चर्चा सामने आई। कुछ रिपोर्ट्स में फिल्म को दिवाली के बाद सिनेमाघरों में रिलीज करने की संभावना भी जताई गई है। हालांकि फिल्म को अभी CBFC की मंजूरी मिलना बाकी है। फिलहाल फिल्म की रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।
