टेक एंड गैजेट्स

Samsung-Redmi की टेंशन बढ़ाने आया 200MP कैमरे वाला नया स्मार्टफोन, 7600mAh बैटरी का मिलेगा सपोर्ट

अगर आप स्मार्टफोन से फोटोग्राफी या फिर वीडियोग्राफी करने का शौक रखते हैं तो आपको यह फोन खूब भाने वाला है। कंपनी अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन को 200 मेगापिक्सल सेंसर के साथ पेश किया है।

Image

आईक्यू के इस स्मार्टफोन में आपको कई सारे दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)

पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन कंपनियों के बीच में कैमरा सेगमेंट को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा छिड़ी हुई है। जहां कुछ सालों पहले तक कंपनियां मैक्सिमम 32 मेगापिक्सल तक ही कैमरा दे रही थीं वहीं अब फोन्स में 200 मेगापिक्सल तक का कैमरा सेंसर मिलने लगा है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू अपने फैंस के लिए एक नया फोन लेकर आ गई है। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इसमें यूजर्स को 200 मेगापिक्सल तक का धांसू कैमरा मिलेगा।

आपको बता दें कि कंपनी ने फिलहाल अभी iQOO Z11 Turbo को अपने होम मार्केट में लॉन्च किया है। अगर आप स्मार्टफोन से फोटोग्राफी या फिर वीडियोग्राफी करने का शौक रखते हैं तो आपको यह फोन खूब भाने वाला है। कंपनी अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन को 200 मेगापिक्सल सेंसर के साथ पेश किया है। इस स्मार्टफोन में आपको 4 कलर ऑप्शन के साथ स्टोरेज के अलग-अलग वेरिएंट मिलेंगे। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है जिन्हें परफॉर्मेंस के साथ साथ लंबी बैटरी और साथ में दमदार कैमरा चाहिए।

iQOO Z11 Turbo की कीमत

आईक्यू ने iQOO Z11 Turbo को पांच अलग अलग स्टोरेज और रैम वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसका बेस वेरिएंट 12GB रैम +256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 2,699 युआन यानी लगभग 34,960 रुपये है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 16GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसे 2,999 युआन यानी करीब 38,840 रुपये में लॉन्च किया है। iQOO Z11 Turbo का 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वैरियंट 3,199 युआन यानी लगभग 42,735 रुपये में खरीद सकेंगे। अगर आप इसका 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वाला मॉडल खरीदते हैं तो आपको 3499 युआन यानी करीब 45,315 रुपये खर्च करने होंगे। सीरीज का टॉप मॉडल 16GB रैम + 1TB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 3,999 युआन यानी लगभग 51,790 रुपये है।

iQOO Z11 Turbo मार्केट में कैमरा स्पेसिफिकेशन्स के मामले में सैमसंग, रेडमी, वीवो के स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देने वाला है। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इसका 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर Samsung Galaxy S25 Ultra के 200 मेगापिक्सल को कितनी टक्कर दे सकता है। आइए आपको इसके फीचर्स की जानकारी देते हैं।

iQOO Z11 Turbo के स्पेसिफिकेशन्स

  • iQOO Z11 Turbo में आपको 6.59 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली एमोलेड डिस्प्ले मिलती है।
  • इसके डिस्प्ले में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
  • परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है।
  • इसमें आपको LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
  • आउट ऑफ द बॉक्स iQOO Z11 Turbo में आपको एंड्रॉयड 16 के साथ Origin OS 6 का सपोर्ट मिलेगा।
  • स्मार्टफोन में आपको 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर मिलता है। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • iQOO Z11 Turbo में आपको 7600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें- स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट कर दें ये ऐप्स, करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article