मोटोरोला ने अपने नए टैबलेट Moto Pad 70 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने Moto Pad 70 में बड़ी बैटरी के साथ 12.1 इंच का 2.5K डिस्प्ले दिया है जिसके साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट है। Moto Pad 70 में 10,200mAh की बैटरी है जिसके साथ 68W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। Moto Pad 70 में मीडियाटेक Dimensity 6400 प्रोसेसर है और Moto Pen भी बॉक्स में मिलेगा।
Moto Pad 70 की कीमत
Moto Pad 70 की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 36,999 रुपये है। Moto Pad 70 की बिक्री 15 अगस्त से फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट से होगी।
Moto Pad 70 की स्पेसिफिकेशन
Moto Pad 70 में एंड्रॉयड 16 मिलेगा और कंपनी ने Android 18 तक के अपडेट का वादा किया है। साथ ही 2030 तक सिक्योरिटी अपडेट भी देने का वादा किया है। Moto Pad 70 में 12.1 इंच की 2.5K डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1,600x2,560 पिक्सल है। पैनल IPS है और रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसे TÜV Rheinland की ओर से सर्टिफिकेट भी मिला है।
Moto Pad 70 के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक Dimensity 6400 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G57 MC2 GPU मिला है। इसमें 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Moto Pad 70 का कैमरा
Moto Pad 70 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 4 स्पीकर हैं जो कि Dolby Atmos वाले हैं। टैब में डुअल माइक्रोफोन सिस्टम है। टैब में Gemini का भी सपोर्ट है और Circle to Search, AI summary, AI Continue writing जैसे एआई फीचर्स भी हैं।
Moto Pad 70 की बैटरी और कनेक्टिविटी
जहां तक Moto Pad 70 की कनेक्टिविटी की बात है तो इसमें 5G, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.2, USB-C पोर्ट और pogo-pin कनेक्टर दिया गया है। इसे IP52 की रेटिंग भी मिली है। टैब में Moto Pen का भी सपोर्ट है और 10,200mAh की बैटरी है जो कि 68W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। टैब का वजन 530 ग्राम है।
