टेक एंड गैजेट्स

पहली सेल में 6,000 रुपये तक सस्ता बिक रहा ये धांसू स्मार्टफोन, फीचर्स बना देंगे दीवाना

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 16, 2023, 01:53 PM IST

फ्लिपकार्ट से Moto G73 पर आप एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% का डिस्काउंट, AU बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रंजेक्शन पर 2500 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। वहीं स्पेशल कीमत पर 3000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

Image

Moto G73 sale: मोटोरोला के नए फोन Moto G73 की बिक्री शुरू हो चुकी है।

Moto G73 sale, Price: मोटोरोला के नए फोन Moto G73 की बिक्री शुरू हो चुकी है। फोन को फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से शुरू कर दी गई है। वहीं आप इसे मोटोरोला के ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। 5G सपोर्टेड Moto G73 की कीमत 18,999 रुपए है।

ये हैं डिस्काउंट ऑफर्स

फ्लिपकार्ट से आप एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% का डिस्काउंट, AU बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रंजेक्शन पर 2500 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। वहीं स्पेशल कीमत पर 3000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। बात कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट की करें तो यहां आपको Mobikwik zip से 4,000 रुपये तक डिस्काउंट ले सकते हैं।

अब बात स्मार्टफोन की खूबियों की

Moto G73 में मीडियाटेक डायमेंसिटी 930 Soc चिपसेट है। ये 8GB रैम 128GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ मिलता है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

सूरज की रोशनी में शानदार वीडियो और गेमिंग एक्सपीरिएंस

इसमें Android 13 पर बेस्ड 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले 6.3 इंच FHD+ LCD पैनल मिलता है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली ब्राइटनेस है जिसकी मदद से डेलाइट या सूरज की रोशनी में भी वीडियो और गेम का शानदार एक्सपीरिएंस मिलेगा। साथ ही इसमें 405 PPI की पिक्सल डेनसिटी वाला डिस्प्ले मिलता है। इसमें 5,000mAh की तगड़ी बैटरी मिलती है, जो 30 वाट चार्जर के सपोर्ट के साथ है।

मेन कैमरा भी है धांसू

Moto G73 में दो कैमरों का सेटअप है। इसका जो मेन कैमरा है वह 50 मेगापिक्सल का है। जबकि, दूसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रावाइड लैंस है। अल्ट्रावाइड की मदद से आप नदी, झील या पहाड़ जैसे बड़े ऑब्जेक्ट की फोटो आसानी से खीच पाएंगे। इसका फ्रंट कैमरा जबरदस्त है। सेल्फी, वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा है।

स्पीकर से मिलेगी सुरीली आवाज

इसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो के साथ डुअल-स्टीरियो स्पीकर और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। इस फीचर वाले साउंड सिस्टम में म्यूजिक की शानदार क्लियरिटी मिलता है। बात इसके वजन की करें तो ये सिर्फ 181 ग्राम है और यह 8.29 मिमी मोटा है। हैंडसेट में प्लास्टिक बॉडी के साथ वॉटर रेपेलेंट डिजाइन है। Moto G73 को दो कलर वैरिएंट मिडनाइट ब्लू और लूसेंट व्हाइट में खरीद सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहा author

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, ... और देखें

End of Article