टेक एंड गैजेट्स

जकरबर्ग का पुराना ईमेल हुआ वायरल, कर्मचारी की इस गलती से गुस्सा होकर मांगा था इस्तीफा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 22, 2023, 10:37 PM IST

Mark Zuckerberg Olad Email: कर्मचारी पर सोशल मीडिया की भविष्य की योजनाओं के बारे में गलत जानकारी लीक करने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद मार्क कर्मचारी पर गुस्सा हो गए थे और उन्होंने कर्मचारी से इस्तीफा देने तक को कह दिया था।

Image

फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग

Mark Zuckerberg Old Email: सोशल मीडिया पर फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग का एक पूराना ईमेल बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ईमेल में मार्क जकरबर्ग गुस्से में कर्मचारी से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दरअसल, कर्मचारी पर सोशल मीडिया की भविष्य की योजनाओं के बारे में गलत जानकारी लीक करने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद मार्क कर्मचारी पर गुस्सा हो गए थे और उन्होंने कर्मचारी से इस्तीफा देने तक को कह दिया था।

जकरबर्ग ने दी थी ये सफाई

यह वायरल ईमेल साल 2010 का है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर फेसबुक के CEO मार्क जकरबर्ग ने फीडबैक दिया था। मार्क ने लीक हुई जानकारी को विश्वासघात करार दिया था। उन्होंने कहा था कि यह मैसेज "गोपनीय - साझा न करें" वाली लाइन से शुरू हुआ था और इसे लीक करना किसी के विश्वास के साथ खेलना है। इसलिए मैनें ईमेल में कहा था कि जिसने भी इसे लीक किया है वह तुरंत इस्तीफा दे दे।

साल 2010 के ईमेल में लिखी थी ये बात

सितंबर 2010 के ईमेल में जकरबर्ग ने कहा था कि, "आप में से बहुत से लोगों ने इस हफ्ते टेकक्रंच की रिपोर्ट देखी होगी, जिसमें दावा है कि हम एक मोबाइल फोन बना रहे हैं। बल्कि हम फोन नहीं बना रहे हैं और हम वास्तव में क्या कर रहे हैं इस पर मैंने क्यू एंड ए (Q&A) में विस्तार से बात की है ...। हम सभी फोन और एप्स को और अधिक सोशल बनाएं जाने के तरीके तैयार कर रहे हैं।" जकरबर्ग ने कहा था कि यदि आप अंदर की जानकारी लीक करना सही मानते हैं, तो आपको नौकरी छोड़ देनी चाहिए। यदि आप इस्तीफा नहीं देगें तब भी हम पता लगा लेंगे कि तुम कौन हो।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहा author

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, ... और देखें

End of Article