टेक एंड गैजेट्स

Lava के स्टाइलिश Bold N2 5G की सेल शुरू, सस्ती कीमत में घर लाएं पावरफुल स्मार्टफोन

अगर आप डेली रूटीन वर्क या फिर थोड़े बहुत मल्टी टास्किंग के लिए एक सस्ता स्मार्टफोन चाहते हैं तो Lava Bold N2 5G एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस लो बजट स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Image

लावा के इस स्मार्टफोन में आपको बड़ी बैटरी का सपोर्ट देखने को मिलेगा। (फोटो क्रेडिट-Digit)

स्वदेशी स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा ने हाल ही में भारतीय बाजार में Lava Bold N2 5G को लॉन्च किया था। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि लावा ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को अब सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। आज यानी मंगलवार से बाजार में इसकी बिक्री शुरू हो गई है। लावा का यह नया नवेला स्मार्टफोन लो बजट सेगमेंट यूजर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।

अगर आप डेली रूटीन वर्क या फिर थोड़े बहुत मल्टी टास्किंग के लिए एक सस्ता स्मार्टफोन चाहते हैं तो Lava Bold N2 5G एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसको आप एंट्री लेवल बजट स्मार्टफोन की कैटेगरी में सेट कर सकते हैं। कम कीमत में यह स्मार्टफोन आपको काफी कुछ ऑफर करता है। आइए आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Lava Bold N2 5G की कीमत

Lava Bold N2 5G को कंपनी ने सिंगल रैम और स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है। लावा ने इसे 11,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। अब यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध हो गया है। अगर आप इस स्मार्टफोन को केनरा बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा।। इस ऑफर के बाद आप इसे 11,249 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Lava Bold N2 5G के स्पेस्फिकेशन्स

  • Lava Bold N2 5G में आपको 6.75 अंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी हई है जो कि नॉच स्टाइल में आती है।
  • इस स्मार्टफोन में आपको 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है।
  • इसमें आपको 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज मिलती है।
  • इसके साथ ही इसमें आपको 4GB की वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन मिलता है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करता है।
  • सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट दिया गया है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में आपको 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article