Jio का 84 दिन वाला सबसे किफायती प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ढेर सारे ऑफर्स
जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप एक सस्ता प्लान लेकर करीब तीन महीने के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं। जियो ने लिस्ट में कई सारे किफायती प्लान्स जोड़ दिए हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jun 6 2026, 18:37 IST
Image Credit : Digit01 / 07
रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास करोड़ों में यूजर्स हैं। देशभर में करीब 51 करोड़ यूजर्स जियो की सर्विस इस्तेमाल करते हैं जिन्हें कंपनी एक से बढ़कर एक प्लान्स ऑफर करती है।
Image Credit : Digit02 / 07
मोबाइल यूजर्स को महंगे रिचार्ज प्लान्स से राहत देने के लिए कंपनी ने अब अपनी लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। ऐसे ही एक सस्ते और किफायती प्लान्स की जानकारी हम आपको देने वाले हैं।
Image Credit : Digit03 / 07
अगर आप बार-बार रिचार्ज प्लान नहीं लेना चाहते हैं तो आप कंपनी का 889 रुपये का सस्ता अफोर्डेबल प्लान खरीद सकते हैं। इस प्लान में कंपनी मोबाइल यूजर्स को ढेर सारे ऑफर्स दे रही है।
Image Credit : Digit04 / 07
इसमें मिलने वाले फायदे की बात करें तो आप को 889 रुपये के प्लान में 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। मतलब आप लगभग 3 महीने के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो जाएंगे।
Image Credit : Digit05 / 07
लंबी वैलिडिटी के साथ ही इस प्लान में आपको 84 दिन तक सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। आप सिम बंद होने की टेंशन छोड़कर जमकर अपने लोगों के साथ बातचीत कर पाएंगे। इसमें आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit06 / 07
जियो के इस प्लान में मिलने वाले डेटा बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें आपको ढेर सार डेटा भी मिलता है। 84 दिनों के लिए कंपनी इसमें मोबाइल यूजर्स को कुल 126GB डेटा दे रही है। मतलब आप हर दिन 1.5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Credit : Digit07 / 07
Jio अपने करोड़ों ग्राहकों को इस प्लान में कुछ एडिशनल बेनेफिट्स भी देता है। आपको इस प्लान के साथ Google Gemini का ऑफर मिलता है। इसके साथ ही आपको जियो सावन प्रो और जियो टीवी का भी फ्री एक्सेस मिलता है।