टेक एंड गैजेट्स

Jio down: देश भर में जियो की सर्विस हुई ठप, कॉलिंग और SMS सेवा तीन घंटे रही प्रभावित

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 29, 2022, 09:35 AM IST

Jio down: भारत के नंबर वन टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो की सर्विस में तीन घंटे तक व्यवधान पैदा हो गया। आउट गोइंग, इनकमिंग कॉलिंग सेवा प्रभावित हुई। एसएमएस सेवा भी काम नहीं कर रही थी। लेकिन इंटरनेट नेटवर्क सही चल रहा है।

Image

जियो की सेवा हुई ठप

Photo : Times Now Digital

Jio down: भारत के सबसे लोकप्रिय और नंबर वन टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो को आज पहले आउटेज का सामना करना पड़ा और कई जियो यूजर्स को कॉल करने या कॉल रीसिव करने में परेशानी हो हुई। इतना ही नहीं एसएमएस का उपयोग करने में असमर्थ हो गए। देश भर में 29 नवंबर को सुबह करीब 6 बजे से यूजर्स को समस्या का सामना करना पड़ा और सुबह 9 बजे तक चला।

पिछले कुछ आउटेज के विपरीत, सेवाओं में तीन घंटे के लंबे व्यवधान के कारण अधिकांश Jio यूजर्स के लिए मोबाइल डेटा ठीक काम कर रहा था। केवल कॉलिंग और एसएमएस सेवाएं प्रभावित हुई थीं। आउटेज की रिपोर्ट करने के लिए कई यूजर्स ने ट्विटर का सहारा लिया। आउटेज के कारण, विभिन्न प्लेटफार्मों पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने वाले Jio यूजर्स भी OTP प्राप्त करने में असमर्थ थे।

Jio ने अभी तक सिर्विस डाउन होने का कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि अब समस्याएं ठीक हो गई हैं। व्यवधान का कारण अभी भी ज्ञात नहीं है। साल भर में कई बार इसी तरह के आउटेज की सूचना मिली थी। यूजर्स ने अक्टूबर, जून और फरवरी में इससे पहले 2022 में डेटा और कॉल का उपयोग नहीं कर पाने की सूचना दी थी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article