यदि आप भी रिलायंस Jio के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल रिलायंस जियो के पास कुछ ऐसे भी प्लान हैं जिनमें ग्राहकों को फ्री में बोनस डाटा मिलता है। हर महीने जियो के ग्राहक रिचार्ज कराते हैं, कुछ लोग एक ही बार पूरे एक साल का रिचार्ज करा लेते हैं, लेकिन इन बोनस डाटा वाले प्लान पर उनकी नजर नहीं पड़ती।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आपका स्मार्टफोन भी तो चोरी का या नकली तो नहीं, एक मैसेज से खुल जाएगी कुंडली
जियो के पास कुछ प्लान ऐसे भी हैं जिनमें कंपनी अतिरिक्त बोनस डाटा के साथ 5G डेटा की सुविधा भी दे रही है। जियो के मुताबिक जिन प्लान में रोजाना 2GB या उससे ज्यादा डाटा मिलता है, उनमें यूजर्स को बिना अतिरिक्त शुल्क के 5G डाटा का लाभ भी दिया जाता है यानी अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलता है।
Jio का 899 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
जियो का 899 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB हाई स्पीड डाटा मिलता है। इसके अलावा इसमें 20GB बोनस डेटा भी शामिल किया गया है। इस हिसाब से यूजर्स को पूरे प्लान की अवधि में कुल 200GB डाटा मिलता है यानी इसमें 20GB डाटा बोनस के रूप में मिलता है। इसके साथ ही प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है।
मिलेगा 5G डाटा का लाभ
899 रुपये प्लान की खास बात यह है कि इसमें जियो यूजर्स को 5G डाटा का भी फायदा मिलता है। जिन ग्राहकों के पास 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन और 5G नेटवर्क उपलब्ध है, वे इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जियो का 749 रुपये वाला प्लान
Jio के इस 749 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 2GB डाटा और रोज 100 SMS मिलते हैं। यह प्लान 72 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें 20GB बोनस डाटा मिलता है और प्लान के तहत 164GB डाटा मिलेगा। इसमें अनलिमिटेड 5G की सुविधा नहीं मिल रही है, हालांकि JioHotstar का मोबाइल एक्सेस मिलेगा।
Google Gemini AI Pro और JioHotstar का फायदा
इस प्लान के साथ जियो कुछ डिजिटल सेवाओं का भी एक्सेस दे रहा है। इसमें Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन और JioHotstar Mobile की सुविधा शामिल है। इसके अलावा यूजर्स को JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज भी मिलता है, जिससे वे अपनी फाइल, फोटो और अन्य डेटा सुरक्षित रख सकते हैं।
Google AI Pro सब्सक्रिप्शन
जियो के अनुसार, Google AI Pro सब्सक्रिप्शन का लाभ जारी रखने के लिए यूजर्स को आगे भी जियो का 349 रुपये या उससे अधिक कीमत वाला प्लान रिचार्ज करना होगा यानी सिर्फ एक बार 899 रुपये प्लान लेने के बाद यह सुविधा हमेशा के लिए जारी नहीं रहेगी, बल्कि इसके लिए आगे भी पात्र प्लान से रिचार्ज करना जरूरी होगा।
