Jio Cricket Bonanza Plant Before IPL 2023: जोरदार और किफायती प्लान्स के लिए मशहूर हो चुकी जियो ने 31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल से पहले ग्राहकों के सामने 6 नए तगड़े प्लान्स पेश किए हैं. जियो ने क्रिकेट बोनांजा ऑफर्स के अंतर्गत ये प्लान्स लॉन्च किए हैं जिनमें 3 प्लान ऐसे हैं जहां ग्राहकों को सामान्य डेटा और कॉलिंग के अलावा अलग से फ्री डेटा वाउचर दिए जा रहे हैं. बता दें कि आईपीएल का लाइव टेलीकास्ट आप जियो सिनेमा पर देख पाएंगे और डेटा कम पड़ने पर रिचार्ज वाउचर का इस्तेमाल कर सकेंगे. ये भी बता दें कि जियो के नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों को इन सभी प्लान्स का फायदा मिलने वाला है.
खुद सेट कर सकेंगे कैमरा एंगल!
जियो सिनेमा पर आईपीएम की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान यूजर्स अपने हिसाब से कई कैमरा एंगल सेट कर मैच देख सकेंगे. यानी इस फीचर में 4के क्वालिटी का वीडियो आपको कई सारे एंगल्स से देखने को मिलने वाला है. जियो ने क्रिकेट बोनांजा प्लान्स में रोजाना 3 जीबी डेटा देने के साथ अलग से फ्री डेटा वाउचर भी दिए हैं. इसमें अगर पूरा मैच देखते-देखते डेटा खत्म हो जाए तो आपके मनोरंजन में कोई खलल नहीं पड़ने वाला है.
कितने का मिलेगा कौन सा प्लान
रोजाना 3जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान ग्राहकों को 999 रुपये क्वार्टरली पर मिलने वाला है. इसके साथ कंपनी 241 रुपये का डेटा वाउचर फ्री में उपलब्ध करा रही है जिससे आपको 40जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा. वैलिडिटी की बात करें तो 84 दिन तक ये प्लान काम करने वाला है.
मंथली प्लान भी फुल पैसा वसूल
जियो यूजर्स को 399 और 219 रुपये के प्लान में रोजाना 3जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है, वहीं 61 रुपये के फ्री वाउचर में 6जीबी डेटा मिलने वाला है. 219 रुपये वाला प्लान 14 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है जहां यूजर्स को 2जीबी फ्री डेटा मिलने वाला है. जियो ने आईपीएल के मद्देनजर 3 नए डेटा वाउचर भी लॉन्च किए हैं.
