iQoo Z9x 5G Set to Launch in India: स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने अपने मिड रेंज फोन iQoo Z9x 5G को जल्द भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 16 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन का टीजर भी जारी कर दिया है। iQoo इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने आगामी मॉडल के डिजाइन और कलर की भी खुलासा किया है। हालांकि, कंपनी ने फोन के फीचर्स को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
iQoo सीईओ ने किया पोस्ट
iQoo Z9x 5G की लॉन्चिंग को लेकर iQoo इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि iQoo Z9x 5G भारत में 16 मई को लॉन्च होगा। पोस्टर में आगामी स्मार्टफोन के बैक पैनल डिजाइन का भी पता चला है। फोन लाइट ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा। पोस्टर के अनुसार, फोन को डुअल कैमरा सेटअप के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा।
कितनी होगी iQoo Z9x 5G की कीमत
हालांकि, iQoo ने अब तक आगामी फोन को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन इस फोन को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। चीन में iQoo Z9x 5G के 8GB + 128GB ऑप्शन को CNY 1,299 (लगभग 15,000 रुपये) में पेश किया गया था। इसे डार्क नाइट, फेंग युकिंग और स्टारबर्स्ट व्हाइट (चीनी से अनुवादित) रंग विकल्पों में पेश किया गया है। यानी भारत में भी फोन को 15 हजार कीमत रेगमेंट में पेश किया जा सकता है।
iQoo Z9x 5G: इन फीचर्स से हो सकता है लैस
iQoo Z9x 5G को चीन में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट और 6,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें 6.72 इंच 120Hz एलसीडी डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल AI-सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। भारत में भी iQoo Z9x 5G को इन्हीं फीचर्स से लैस किया जा सकता है।
