टेक एंड गैजेट्स

₹17,499 में 32MP सेल्फी, 4K रिकॉर्डिंग और AMOLED डिस्प्ले! इस फोन ने लॉन्च होते ही मचाया धमाल!

iQOO Z10R में 6.77 इंच की स्लिम क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है। iQOO Z10R में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। iQOO Z10R में 5,700mAh की बैटरी है जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 5G प्रोसेसर है।

Image

iQOO Z10R (image-iqoo)

iQOO ने गुरुवार को भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO Z10R लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 32MP 4K फ्रंट कैमरा, 120Hz क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और दमदार MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर है। फोन में 5,700mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

iQOO Z10R की भारत में लॉन्च

iQOO Z10R की शुरुआती कीमत ₹19,499 है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत फोन को ₹17,499 में खरीदा जा सकेगा। यह तीन वेरिएंट- 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB में आता है, जिनकी कीमत क्रमश: ₹17,499, ₹19,499 और ₹21,499 है। फोन की बिक्री 29 जुलाई से Amazon और iQOO की वेबसाइट पर शुरू होगी।

स्पेसिफिकेशन हाईलाइट्स

फीचरडिटेल्स
डिस्प्ले6.77-इंच AMOLED, 2392×1080 रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट
ब्राइटनेस800 निट्स (Typical), 1300 निट्स (HBM), 1800 निट्स (Local Peak)
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7400 (4nm), ऑक्टा-कोर, 2.6GHz तक
GPUMali-G615, 1047 MHz
रैम / स्टोरेज8GB/12GB LPDDR4X + 128GB/256GB UFS 2.2
एक्सपैंडेबल रैम8GB/12GB वर्चुअल रैम
कैमरा (रियर)50MP Sony IMX882 सेंसर, OIS + EIS, 4K रिकॉर्डिंग, 10x डिजिटल ज़ूम
कैमरा मोड्सनाइट, पोर्ट्रेट, सुपरमून, स्लो-मो, ड्यूल-व्यू, अंडरवॉटर
सेल्फी कैमरा32MP
बैटरी5700mAh, 44W फास्ट चार्जिंग
OSAndroid 15 पर आधारित Funtouch OS 15
डिज़ाइनIP68/IP69 रेटिंग, 183.5g वज़न, 7.39mm मोटाई
फिंगरप्रिंटइन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर
ऑडियो पोर्टटाइप-C, 3.5mm जैक नहीं
नेटवर्क5G SA/NSA सपोर्ट, Dual nano SIM
कनेक्टिविटीBluetooth 5.4, USB Type-C (USB 2.0)
रंगAquamarine, Moonstone
अतिरिक्तHDR10+/Netflix HDR सपोर्ट, SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन

डिजाइन और डिस्प्ले

iQOO Z10R में 6.77 इंच की स्लिम क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। SGS की लो ब्लू लाइट और 2160Hz PWM डिमिंग सर्टिफिकेशन इसे आंखों के लिए आरामदायक बनाते हैं।

परफॉर्मेंस और गेमिंग के दीवानों के लिए दमदार चिपसेट

फोन में MediaTek Dimensity 7400 5G प्रोसेसर दिया गया है जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है और 7.5 लाख से अधिक AnTuTu स्कोर के साथ आता है। इसमें 12GB तक रैम और 12GB एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट मिलता है।

32MP का फ्रंट कैमरा

कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 सेंसर है जो 4K रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। आगे की तरफ, Z10R में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। iQOO Z10R में 5,700mAh की बैटरी है जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article