टेक एंड गैजेट्स

1% चार्जिंग और 5 घंटे से ज्यादा का बैकअप, 8000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होने जा रहा है यह फोन

पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन्स में बड़ी बैटरी उपलब्ध करा रही हैं। अब भारतीय बाजार में एक और स्मार्टफोन पॉवरफुल बैटरी के साथ दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गुड न्यूज यह है कि नए स्मार्टफोन में आपको 1% चार्जिंग में भी घंटों का बैकअप मिलने वाला है।

Image

आईक्यू के इस स्मार्टफोन में आपको कई सारे दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Fonearena)

Smartphone with massive battery: स्मार्टफोन का रोल हमारी लाइफ में बहुत ही अधिक बढ़ चुका है। कॉलिंग से लेकर एंटरटेनमेंट और एजूकेशन से लेकर बैंकिंग और चैटिंग तक के कई सारे जरूरी काम अब स्मार्टफोन पर ही निर्भर हो चुके हैं। अब जब फोन का रोल इतना ज्यादा बढ़ गया है तो इसमें एक अच्छी और बड़ी बैटरी का होना बहुत जरूरी है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन पसंद करते हैं। अगर आपको बार बार फोन चार्जिंग पर लगाना पड़ता है तो आपके लिए गुड न्यूज है। एक ऐसा स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है जो 1% बैटरी में भी 5 घंटे से ज्यादा का बैकअप देगा।

चीन की दिग्गज कंपनी iQOO बहुत जल्द एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO Z10 Turbo+ होगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी 7 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के कई सारे फीचर्स सामने आ चुके हैं। बैटरी कैपेसिटी और बैटरी बैकअप के मामले में यह स्मार्टफोन कई प्रीमियम ब्रैंड को पटखनी देने वाला है।

स्मार्टफोन में मिलेगी पॉवरफुल बैटरी

कंपनी ने लॉन्च से पहले ही iQOO Z10 Turbo+ के कई सारे फीचर्स को रिवील कर दिया है। इस स्मार्टफोन में आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। इसको जल्दी चार्ज करने के लिए फोन में कंपनी 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। बताया जा रहा है 8000mAh की बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह स्मार्टफोन स्लिम डिजाइन के साथ आने वाला है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में 20 घंटे तक गेमिंग और करीब 22.2 घंटे तक का शॉर्ट वीडियो प्लेबैक मिलने वाला है।

बैटरी में मिलेगी शानदार परफॉर्मेंस

बैटरी डिपार्टमेंट में आईक्यू का यह स्मार्टफोन दूसरे फोन्स के पसीने छुटाने वाला है। यह स्मार्टफोन यूजर्स को एक्स्ट्रीम वेदर कंडीशन पर भी धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाला है। कंपनी के मुताबिक यह स्मार्टफोन -20 डिग्री टेंप्रेचर में 20.8 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। बैटरी की क्षमता को बढ़ाने के लिए कंपनी ने इसमें सेमी सॉलिड बैटरी का इस्तेमाल किया है। कंपनी के मुताबिक सिर्फ 9 मिनट की चार्जिंग में यह फोन MOBA गेम प्ले ऑफर करता है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि 1 पर्सेट बैटरी में भी यह 5.6 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने की क्षमता रखता है।

iQOO Z10 Turbo+ के फीचर्स

iQOO Z10 Turbo+ में मिलने वाले डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.5 इंच से बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है। कंपनी इसमें OLED पैनल दे सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट दे सकती है। स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है जिसमें क्लाउड सी वाइट, डेजर्ट सैंड और पोलर ग्रे ऑप्शन शामिल हैं। इस स्मार्टफोन को 7 अगस्त को मार्केट में पेश किया जाएगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article