टेक एंड गैजेट्स

IPL Valuation 2024: कितना अमीर है IPL, दौलत इतनी कि बन जाए भारत का 20वां सबसे रईस

Brand Value IPL in 2024: ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल ने डेकाकॉर्न का दर्जा प्राप्त कर लिया है, इसके संयुक्त ब्रांड वैल्यू में उल्लेखनीय 28% की वृद्धि हुई है। अब इसकी कुल वैल्यू 10.7 बिलियन डॉलर ( लगभग 88,697 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है।

Image

(BCCI/IPL)

IPL brand value Touches $10.7 billion : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होगा और लोकसभा चुनावों के साथ मैच टकराने के बावजूद पूरी तरह से भारत में खेला जाएगा। लीग के चेयरमैन अरुण धूमल ने मंगलवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग, दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है। हाल ही में आईपीएल को डेकाकॉर्न का दर्जा भी मिलता है। चलिए जानते हैं आईपीएल से कमाई के बारे में और ये भी जानेंगे कि कैसे यह भारत का 20वां सबसे रईस बन सकता है।

कितना अमीर है IPL

ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल ने डेकाकॉर्न का दर्जा प्राप्त कर लिया है, इसके संयुक्त ब्रांड वैल्यू में उल्लेखनीय 28% की वृद्धि हुई है। अब इसकी कुल वैल्यू 10.7 बिलियन डॉलर ( लगभग 88,697 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है। इसके अलावा, 2008 में इसकी स्थापना के बाद से आईपीएल सिस्टम के समग्र ब्रांड वैल्यू में 433% की वृद्धि हुई है।

20 सालों में 50 बिलियन डॉलर होगी वैल्यू

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने पहले कहा था कि अगले 20 सालों में आईपीएल के मीडिया अधिकारों की वैल्यू 50 बिलियन डॉलर (करीब 4.14 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच सकती है।

भारत का 20वां सबसे रईस

अगर फोब्स अक्टूबर 2023 की लिस्ट की माने तो इंडियन प्रीमियर लीग दौलत के मामले में भारत के 20वीं सबसे रईस लोगों में शामिल हो सकती है। इस लिस्ट में मधुकर पारेख एंड फैमिली 11.1 बिलियन डॉलर के साथ 19वें नंबर पर है। इसके बाद 10.7 बिलियन डॉलर वैल्यू के साथ आईपीएल 20 वें नंबर पर आ जाएगा।

कब से शुरू होगा आईपीएल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो सकती है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आईपीएल 2024 26 मई तक चल सकता है। इस सीजन का आईपीएल लोकसभा चुनावों से टकराएगा जो आम तौर पर अप्रैल से मई में होने हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article