Motorola अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कंपनी ने Qualcomm Snapdragon Summit के दौरान अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन की कुछ अहम जानकारी शेयर की है। माना जा रहा है कि यह फोन इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Motorola Signature का अपग्रेडेड वर्जन होगा। नए फोन में कंपनी Qualcomm का लेटेस्ट और दमदार Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर देगी। इसके अलावा फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
Motorola ने अभी फोन की कीमत या लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। कंपनी ने अपने X अकाउंट पर फोन को Coming Soon के साथ टीज किया है। इससे संकेत मिलते हैं कि इसे जल्द बाजार में उतारा जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन को इस साल के आखिर में या जनवरी 2027 के आसपास पेश किया जा सकता है। इससे पहले लॉन्च हुए Motorola Signature में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया था।
Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर
Motorola Signature 27 की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर होगा। कंपनी इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट इस्तेमाल करेगी। इसमें बेहतर AI परफॉर्मेंस के लिए एडवांस NPU और कई AI फीचर्स दिए जाएंगे। फोन को दो कलर ऑप्शन में टीज किया गया है। इसके रियर पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप नजर आ रहा है।200MP पेरिस्कोप कैमरा और 50MP Sony सेंसर
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का Sony LYTIA 910 मेन कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा। रियर कैमरा सेटअप में कुल चार कैमरे दिखाई दे रहे हैं। कंपनी कैमरा सिस्टम के जरिए बेहतर जूम और फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देने की तैयारी में है। फोन में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।दमदार कूलिंग सिस्टम
हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर को ठंडा रखने के लिए Motorola इसमें ArcticMesh कूलिंग सिस्टम देगी। इसमें डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल, लिक्विड मेटल, कॉपर मेश और नया 3D वेपर कूलिंग चैंबर शामिल होगा। इसका मकसद गेमिंग और लंबे समय तक हाई-परफॉर्मेंस इस्तेमाल के दौरान फोन के तापमान को कंट्रोल रखना है।सॉफ्टवेयर के मामले में भी Motorola Signature 27 को बड़ा अपग्रेड मिलने वाला है। फोन Android 17 के साथ आ सकता है और कंपनी इसमें 7 साल तक OS अपडेट देने की बात कह रही है। इसके अलावा फोन में AI आधारित वीडियो एन्हांसमेंट फीचर्स भी मिलेंगे। स्मार्टफोन Google Gemini AI के साथ इंटीग्रेशन के साथ आने की उम्मीद है।
