टेक एंड गैजेट्स

OpenAI ने लॉन्च किए GPT-6 Sol और GPT-6 Luna, कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस का दावा

DeepSWE टेस्ट में Sol ने maximum effort पर 68.8 फीसदी स्कोर किया। वहीं OSWorld 2.0 में इसका स्कोर 60.5 फीसदी रहा। OpenAI का दावा है कि इन टेस्ट में Sol की प्रति टास्क लागत कुछ प्रतिस्पर्धी मॉडल की तुलना में करीब 80 फीसदी तक कम रही।

Image

किसे मिलेगा GPT-6 Sol और Luna का एक्सेस?/Photo-Openai

OpenAI ने अपने नए AI मॉडल GPT-6 Sol और GPT-6 Luna लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का कहना है कि इन दोनों मॉडल को प्रोफेशनल काम, कोडिंग, कंप्यूटर इस्तेमाल और लंबे समय तक चलने वाले AI टास्क को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। खास बात यह है कि OpenAI ने इन मॉडल की API कीमतों में भी बड़ी कटौती की है। कंपनी के मुताबिक, दोनों मॉडल अपने GPT-5.6 वाले प्रमोशनल प्राइस की तुलना में 50 फीसदी सस्ते हैं।

GPT-6 Astra के बाद अब Sol और Luna

OpenAI के अनुसार GPT-6 Sol और GPT-6 Luna में GPT-6 Astra के लिए इस्तेमाल की गई कुछ ट्रेनिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। GPT-6 Astra फिलहाल कंपनी का सबसे ज्यादा क्षमता वाला मॉडल बना हुआ है। नए Sol और Luna मॉडल में प्रोफेशनल वर्क, कोडिंग, कंप्यूटर यूज, तथ्यात्मकता और AI के निर्देशों के अनुरूप काम करने की क्षमता में सुधार का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि इनका मकसद कम कीमत में लंबे और जटिल AI वर्कफ्लो को संभालना है।

किसे मिलेगा GPT-6 Sol और Luna का एक्सेस?

GPT-6 Sol और Luna को ChatGPT Work और Codex में Plus, Pro, Business, Enterprise और Edu यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। वहीं Free और Go यूजर्स को डेस्कटॉप ऐप के जरिए GPT-6 Luna इस्तेमाल करने का विकल्प मिलेगा। फिलहाल ये मॉडल सामान्य ChatGPT में उपलब्ध नहीं हैं। OpenAI इन्हें धीरे-धीरे दूसरे यूजर्स तक पहुंचाने की योजना बना रही है। API के जरिए इन्हें gpt-6-sol और gpt-6-luna नाम से इस्तेमाल किया जा सकता है।

API की कीमत हुई आधी

GPT-6 Sol की API कीमत $2 प्रति 10 लाख इनपुट टोकन और $10 प्रति 10 लाख आउटपुट टोकन रखी गई है। वहीं GPT-6 Luna के लिए 10 लाख इनपुट टोकन की कीमत सिर्फ $0.10 और 10 लाख आउटपुट टोकन की कीमत $0.50 है। OpenAI के मुताबिक ये कीमतें GPT-5.6 Sol और GPT-5.6 Luna की प्रमोशनल कीमतों से 50 फीसदी कम हैं।

टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन का दावा

OpenAI के अनुसार AutomationBench में GPT-6 Sol ने xhigh effort पर 33.2 फीसदी स्कोर किया, जबकि Claude Opus 5 ने maximum effort पर 26.9 फीसदी स्कोर किया। कंपनी के मुताबिक Sol की प्रति टास्क लागत करीब $0.27 रही।

DeepSWE टेस्ट में Sol ने maximum effort पर 68.8 फीसदी स्कोर किया। वहीं OSWorld 2.0 में इसका स्कोर 60.5 फीसदी रहा। OpenAI का दावा है कि इन टेस्ट में Sol की प्रति टास्क लागत कुछ प्रतिस्पर्धी मॉडल की तुलना में करीब 80 फीसदी तक कम रही।

कम गलतियां और आसान जवाब देने का दावा

OpenAI का कहना है कि उसके आंतरिक factuality टेस्ट में GPT-6 Sol ने GPT-5.6 Sol की तुलना में करीब आधी गलतियां कीं। वहीं GPT-6 Luna कम लागत पर GPT-5.6 Sol के उच्च-एफर्ट प्रदर्शन के बराबर परिणाम दे सकता है। कंपनी ने यह भी कहा है कि नए मॉडल जवाबों को ज्यादा स्पष्ट रखने, कम तकनीकी शब्दों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी जानकारी कम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article