देश

‘सेवा यात्रा’ के बाइकरों से आज संवाद करेंगे PM मोदी, वडनगर से वाराणसी के लिए निकली हैं 10 टीमें

यात्रा के दौरान टीमें शहरों, जिलों, तहसीलों और गांवों से होकर गुजर रही हैं। इस दौरान स्थानीय स्तर पर लोगों से संपर्क, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

Image

17 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा।

PM Modi news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सेवा यात्रा’ में शामिल प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। यह यात्रा गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही है।‘सेवा यात्रा’ के तहत बाइक सवारों की 10 टीमें वडनगर से वाराणसी तक का सफर तय कर रही हैं। 17 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा महज मोटरसाइकिल यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए सेवा और जनसंपर्क की भावना को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

शहरों, जिलों, तहसीलों गांवों से गुजर रही टीमें

यात्रा के दौरान टीमें शहरों, जिलों, तहसीलों और गांवों से होकर गुजर रही हैं। इस दौरान स्थानीय स्तर पर लोगों से संपर्क, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। ‘सेवा यात्रा’ के जरिए सेवा, संपर्क, युवा भागीदारी, सामाजिक कल्याण, सांस्कृतिक जुड़ाव और सामुदायिक सहभागिता जैसे विभिन्न आयामों को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा का उद्देश्य इन गतिविधियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना है।

जनसंपर्क कार्यों की जानकारी भी ले सकते हैं PM

गुरुवार को होने वाला प्रधानमंत्री का संवाद यात्रा में शामिल ‘सेवा यात्रियों’ के लिए महत्वपूर्ण होगा। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रतिभागियों से यात्रा के अनुभव और जमीनी स्तर पर किए जा रहे सेवा एवं जनसंपर्क कार्यों की जानकारी भी ले सकते हैं। पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर को दो मोटरसाइकिल रैलियों को हरी झंडी दिखाई गई थी। एक रैली वडनगर से वाराणसी और दूसरी वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना हुई थी। दोनों रैलियों का समापन सात अक्टूबर को होगा। यह आयोजन मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारीauthor

हिमांशु तिवारी एक पत्रकार हैं जिन्हें प्रिंट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक का 16 साल का अनुभव है। मैंने अपना करियर क्राइम रिपोर्टर के रूप में शुरू किया था लेकिन बाद में पॉलिटिकल रिपोर्टिंग में शिफ्ट हो गया। पिछले 12 से अधिक वर्षों से बीजेपी, आरएसएस को कवर कर रहे हैं, कुछ आम चुनावों और कई विधानसभा चुनावों की सटीक रिपोर्टिंग भी की है। "सारी दुनिया एक मंच है" और इसलिए रंगमंच और नाटक लिखने में गहरी रुचि है।

और पढ़ें
End of Article