Xiaomi ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को चीन में लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन में कंपनी ने दमदार हार्डवेयर के साथ कई नए फीचर्स दिए हैं। सीरीज की खासियतों में 2nm प्रोसेसर, 200MP कैमरा, रियर सेकेंडरी डिस्प्ले और नया Privacy Display फीचर शामिल है। दोनों स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं।
Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max की कीमत
Xiaomi 18 Pro की शुरुआती कीमत CNY 5,999 (करीब 86,000 रुपये) है। यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की है। 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 6,999 और 16GB+512GB मॉडल की कीमत CNY 7,999 है। वहीं 16GB+1TB मॉडल CNY 8,999 में आता है। इसका ट्रांसपेरेंट 16GB+1TB वेरिएंट CNY 9,999 में लॉन्च किया गया है।
दूसरी ओर, Xiaomi 18 Pro Max की शुरुआती कीमत CNY 6,999 (करीब 1 लाख रुपये) है। इसका 12GB+512GB मॉडल CNY 7,999, 16GB+512GB मॉडल CNY 8,999 और 16GB+1TB मॉडल CNY 9,999 में उपलब्ध होगा। ट्रांसपेरेंट 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत CNY 10,999 है। दोनों फोन चीन में Xiaomi की ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने इन्हें Black, Ice Peach Pink, Starry Blue और White कलर में पेश किया है।
Privacy Display के साथ AMOLED स्क्रीन
Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि 18 Pro Max में 6.9 इंच Full-HD+ AMOLED स्क्रीन है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 4,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती हैं। दोनों फोन में Privacy Display फीचर भी है। यह स्क्रीन के व्यूइंग एंगल को सीमित करता है, जिससे आसपास बैठे लोगों के लिए फोन की स्क्रीन देखना मुश्किल हो जाता है।
पीछे भी मिलेगा अलग डिस्प्ले
दोनों स्मार्टफोन के बैक पैनल पर सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Xiaomi 18 Pro में 2.7 इंच और Pro Max में 2.9 इंच की रियर स्क्रीन मिलती है। इसका इस्तेमाल नोटिफिकेशन, सेल्फी और दूसरे शॉर्टकट के लिए किया जा सकता है।
2nm चिप और 16GB तक RAM
Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 और 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों चिपसेट 2nm प्रोसेस पर आधारित हैं और इनकी पीक क्लॉक स्पीड 5GHz तक है। फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। दोनों स्मार्टफोन Android 17 आधारित HyperOS 4 पर चलते हैं।
200MP कैमरा से होगा फोटोग्राफी का काम
दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 200MP मेन कैमरा, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। मेन और पेरिस्कोप कैमरे में OIS सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों स्मार्टफोन 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
Pro Max में 8,500mAh की बड़ी बैटरी
Xiaomi 18 Pro Max में 8,500mAh बैटरी दी गई है, जबकि Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh सेल मिलता है। दोनों फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।
कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB Type-C, GPS, GLONASS, QZSS, NavIC और Galileo का सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है।
