टेक एंड गैजेट्स

iPhone के साथ स्मार्ट कार भी बनाएगा एप्पल, 'सीक्रेट' सेल्फ-ड्राइविंग कार की कर रहा टेस्टिंग

Apple Secret Self Driving Car: कंपनी अभी भी वाहन के डिजाइन पर काम कर रही है। एप्पल ने सीटों और सस्पेंशन जैसे राइडिंग कंफर्ट से संबंधित सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में कई नए पेटेंट भी दायर किए हैं।

Image

Apple Secret Self Driving Car

Photo : IANS

Apple Secret Self Driving Car: एप्पल ने अपनी सेल्फ-ड्राइविंग कार की टेस्टिंग शुरूकर दी है। इसने दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक अमेरिका में 450,000 मील से ज्यादा की ऑटोनॉमस ड्राइविंग दर्ज की है। वायर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल द्वारा कैलिफोर्निया मोटर वाहन विभाग (डीएमवी) के साथ प्रस्तुत किए गए डेटा से पता चला है कि एप्पल ने अपनी ऑटोनॉमस कार की पिछले साल से कहीं अधिक टेस्टिंग की है।

एप्पल सेल्फ-ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार

एप्पल के पास कैलिफोर्निया की सार्वजनिक सड़कों पर ऑटोनॉमस व्हीकल टेक की टेस्टिंग करने की अनुमति तभी है, जब कंपनी के पास गाड़ी चलाने वाला कोई सेफ्टी ड्राइवर हो। एप्पल का सीक्रेट कार प्रोजेक्ट आखिरकार गति पकड़ रहा है। पहले की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एप्पल ने सेल्फ-ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार बनाने की अपनी महत्वाकांक्षाओं को कम कर दिया है।

अपनी स्मार्ट कार की टेस्टिंग कर रहा एप्पल

हालांकि, नए डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि कंपनी अभी भी अपनी सेल्फ-ड्राइविंग कार की टेस्टिंग कर रही है। इस बीच, गूगल के वेमो ने कैलिफोर्निया में सेफ्टी ड्राइवर के साथ 3.7 मिलियन टेस्टिंग मील की दूरी तय की और 1.2 मिलियन टेस्टिंग मील की दूरी तय की, जिसमें ड्राइवर नहीं था।

कब होगी लॉन्च?

रिपोर्ट में कहा गया, कंपनी ने कार में यात्रियों के साथ 1.6 मिलियन से ज्यादा अतिरिक्त मील की दूरी तय की। ऐसी खबरें हैं कि एप्पल ने "एप्पल कार" के 2026 लॉन्च को स्थगित कर दिया है, एक इलेक्ट्रिक वाहन जिसकी कीमत कथित तौर पर 100,000 डॉलर से कम होगी। कंपनी अभी भी वाहन के डिजाइन पर काम कर रही है। एप्पल ने सीटों और सस्पेंशन जैसे राइडिंग कंफर्ट से संबंधित सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में कई नए पेटेंट भी दायर किए हैं।

व्हीकल-टू-एवरीथिंग टेक्नोलॉजी

आईफोन निर्माता कथित तौर पर व्हीकल-टू-एवरीथिंग (वी2एक्स) टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रहे है, जो कारों को एक-दूसरे के साथ कम्युनिकेट करने और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) से जुड़ने की अनुमति देता है। कंपनी ने 2022 में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ऑटोनॉमस कार डेवलप करने में मदद के लिए अनुभवी फोर्ड एग्जीक्यूटिव देसी उज्काशेविक को काम पर रखा था।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article