Shah Rukh Khan Viral Post: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के छात्र आंदोलन पर सभी की नजरें टिकी हुई है। बॉलीवुड औ टीवी स्टार्स भी खुलकर छात्रों का समर्थन कर रहे हैं। इस लिस्ट में सलमान खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और सोनाक्षी सिन्हा के नाम शामिल है। सोशल मीडिया पर लोग ये सवाल उठा रहे है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अबतक क्यों कुछ नहीं बोला? इस बीच इंटरनेट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जो कि चर्चा का विषय बन गया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में....(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं...' Dia Mirza ने पीएम मोदी से पूछे तीखे सवाल)
क्या शाहरुख खान ने छात्रों के लिए किया पोस्ट
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के नाम से एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल होने लगा है। इस पोस्ट में दावा किया गया कि शाहरुख ने छात्रों का समर्थन करते हुए लिखा है कि छात्रों की असली ताकत उनकी किताबों, कलम और आवाज में है। साथ ही उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए लड़ने और सरकार से उनकी मांगों को गंभीरता से लेने की अपील की है। हालांकि, यह दावा पूरी तरह फर्जी निकला। शाहरुख खान ने अपने किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। उनके इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर नजर डालने पर ऐसा कोई पोस्ट नहीं दिखाई देता।
इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान
बताते चलें कि शाहरुख खान के फैंस ने भी इस वायरल स्क्रीनशॉट को फर्जी बताया और इसे शेयर करने वालों की आलोचना की। उन्होंने लोगों से बिना पुष्टि के ऐसी गलत जानकारी न फैलाने की अपील की। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी भी नजर आएंगे। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
