टेक एंड गैजेट्स

iPhone 18 अगले साल नहीं होगा लॉन्च ! करोड़ों फैंस को लग सकता है बड़ा झटका

iPhone 17 सीरीज के आने के तुरंत बाद ही अब iPhone 18 सीरीज की लीक्स आनी शुरू हो गई हैं। Apple iPhone 18 सीरीज को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

Image

आईफोन 18 सीरीज को लेकर लीक्स का सिलसिला शुरू हो गया है।(फोटो क्रेडिट-Digit)

प्रीमियम स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में आईफोन्स का नाम सबसे ज्यादा लिया जाता है। दुनियाभर में Apple iPhones की जबरदस्त दीवानगी है। कंपनी अपने करोड़ों फैंस के लिए हर साल नए आईफोन्स को मार्केट में पेश करती है। Apple ने इसी महीने अपनी लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया है। नए आईफोन्स को मार्केट में आए हुए अभी एक महीने भी नहीं बीते कि अपकमिंग आईफोन्स की चर्चा शुरू हो गई है।

iPhone 17 सीरीज के आने के तुरंत बाद ही अब iPhone 18 सीरीज की लीक्स आनी शुरू हो गई हैं। Apple iPhone 18 सीरीज को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। अगर आप एप्पल के एक ऐसे यूजर हैं जो हर साल अपने फोन को लेटेस्ट सीरीज के साथ अपग्रेड करते हैं तो हो सकता है कि आपको लंबा इंतजार करने पड़े।

लेटेस्ट लीक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी आईफोन की अपकमिंग लाइनअप में बड़ा बदलाव कर सकती है। कंपनी अगले साल आईफोन 18 को लॉन्च नहीं करेगी। ऐसा बताया जा रहा है कि टेक जायंट ने अपनी आईफोन सीरीज की लॉन्चिंग टाइमलाइन को बदलने का बड़ा फैसला किया है। ऐसे में अगर आप iPhone 18 सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो हो सकता है कि आपको अब इसके लिए कुछ महीनों का एक्स्ट्रा इंतजार करना पड़ सकता है।

लॉन्चिंग डेट में होगा बड़ा बदलाव!

आपको बता दें कि अभी तक एप्पल ने जब भी आईफोन की नई सीरीज को लॉन्च किया है उसमें कंपनी ने सीरीज के बेस वेरिएंट और प्रो मॉडल्स को एक साथ लॉन्च किया है। लेकिन अब शायद इसमें बदलाव देखने को मिले। 2026 से एप्पल आईफोन की लॉन्चिंग में बड़ा बदलाव कर सकती है। चाइनीज टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक iPhone 18 के लॉन्च इवेंट में कंपनी iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Air 2 को लॉन्च करेगी।

कब लॉन्च होगा iPhone 18?

माना जा रहा है कि कंपनी फेस्टिव सीजन में ग्राहकों के सामने प्रीमियम आईफोन्स का ही ऑप्शन रखना चाहती है। आपको बता दें कि कंपनी फरवरी महीने में iPhone 17e को मार्केट में पेश कर सकती है। फिलहाल इसको लेकर अभी कोई फिक्स डेट सामने नहीं आई है लेकिन कंपनी ने पिछले साल फरवरी महीने में iPhone 16e को लॉन्च किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि फरवरी में iPhone 17 का सस्ता वेरिएंट देखने को मिल सकता है। iPhone 18 सीरीज के बेस वेरिएंट के लॉन्च की बात करें तो ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी साल 2027 के फरवरी इवेंट में iPhone 18 और iPhone 18e को एक साथ मार्केट में पेश कर सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article