Apple iPhone Macbook Discount Offers: भारत में इस समय त्यौहारों का सीजन चल रहा है। फेस्टिव सीजन में हर साल जमकर खरीदारी होती है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से लेकर ऑफलाइन मार्केट में ग्राहकों को लुभाने के लिए जमकर डिस्काउंट ऑफर दे रहे हैं। फेस्टिव सीजन को देखते हुए दिग्गज कंपनी Apple ने भी बड़े ऐलान कर दिए हैं। एप्प्ल ने अपने कई सारे प्रोडक्ट पर ग्राहकों को तगड़ा डिस्काउंट दे दिया है। कंपनी लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज, MacBooks और Apple Watch धमाकेदार डील्स दे रही है।
Apple के लेटेस्ट ऑफर्स का फायदा लेकर आप खरीदारी के दौरान भारी बचत कर सकते हैं। फेस्टिव सीजन में आप iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को अब कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप मैकबुक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास अब बचत करने का शानदार मौका है। आइए आपको iPhone 17 और Macbook में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
iPhones पर बंपर ऑफर
Apple की दिवाली सेल में iPhone की खरीदारी पर आप भारी भरकम बचत कर सकते हैं। कंपनी ग्राहकों को iPhone की खरीद पर 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का शानदार मौका दे रही है। फेस्टिव सीजन में आपको तगड़े बैंक ऑफर्स मिलने वाले हैं। अगर आपके पास American Express, Axis Bank और ICICI Bank का कार्ड है और आप खरीदारी के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं तो आपको कैशबैक का ऑफर भी मिलेगा। Apple इस फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और Pro Max खरीदने पर 5,000 रुपये का कैशबैक ऑफर दे रही है। नए iPhone को खरीदने पर तीन महीने तक Apple Music, Apple TV+ और Apple Arcade का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
अगर आप iPhone 16, iPhone 16 Plus और iPhone 16e खरीदते हैं तो कैशबैक ऑफर में 4000 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। साथ ही, Apple के ट्रेड-इन प्रोग्राम के जरिए अपने पुराने डिवाइस में आपको तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। आप एक्सचेंज ऑफर में 64,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
Macbook पर धमाकेदार ऑफर
अगर आप मैकबुख खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपके पास शानदार मौका है। एप्पल के लैपटॉप काफी महंगे होते हैं इसलिए अधिकांश लोग डिस्काउंट ऑफर या फिर सेल का इंतजार करते हैं। अगर आप मैकबुक खरीदने वाले हैं तो अब आपके काफी पैसे बचने वाले हैं। Apple फेस्टिव सीजन में मैकबुक पर भी 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑफर दे रहा है। अगर आप Macbook को American Express, Axis Bank और ICICI Bank के कार्ड के साथ खरीदते हैं तो आपको इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा।
अगर ऑफर्स की बात करें तो MacBook Air के 13 और 15 इंच मॉडल पर कंपनी ग्राहकों को 10,000 रुपये का कैशबैक दे रही है। इसी तरह MacBook Pro के 14 और 16 इंच मॉडल पर भी ग्राहकों को 10,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा Apple अपने यूजर्स को iMac पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रहा है। अगर आप Mac Studio खरीदते हैं तो आपको 10,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं आप Mac mini पर 4,000 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। Apple ट्रेड-इन प्रोग्राम के तहत पुराना डिवाइस एक्सचेंज करने पर आप हजारों रुपये की बचत कर पाएंगे।
