Instagram Auto Scroll Feature: इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। एंटरटेनमेंट के साथ-साथ शॉर्ट वीडियो मेकिंग के लिए यह एक प्रमुख ऐप बन चुका है। टिक-टॉक बैन होने के बाद इंस्टाग्राम शॉर्ट वीडियो यानी रील्स के लिए सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ है। इंस्टाग्राम रील्स का क्रेज इतना ज्यादा है कि इसे ओपन करने का मतलब रील्स में घंटो निकल जाना। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय-समय पर नए फीचर्स लाती रहती है। इंस्टाग्राम अब एक ऐसा फीचर लेकर आया है कि आप कितने भी घंटे रील्स देखें थकेंगे नहीं।
दरअसल आज के समय में एंटरटेनमेंट के लिए ज्यादातर लोग रील्स ही देखना पसंद करते हैं। चाहे कॉलेज हो, घर हो या फिर ट्रेन-बस में ट्रेवल के दौरान अधिकांश लोग रील्स ही देखते हैं। रील्स हमें एंटरटेन तो करती हैं लेकिन लगातार स्कॉलिंग करने से हांथ और उंगलियों में दर्द और थकान महसूस होने लगती है। अब इंस्टाग्राम ने इस परेशानी को भी सॉल्व कर दिया है।
इंस्टाग्राम ने पेश किया धांसू फीचर
रील्स देखते समय यूजर्स को उंगलियों में दर्द न हो इसके लिए इंस्टाग्राम Auto Scroll नाम का एक धांसू फीचर लेकर आ गया है। जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है कि यूजर्स को अब रील्स देखने के लिए उंगलियां नहीं चलानी पड़ेंगी। मतलब रील्स ऑटोमैटिकली ही स्क्रॉल होंगी। जैसे ही एक रील खत्म होगी यह फीचर तुरंत आटो स्क्रॉल करके नई नेक्स्ट रील दिखाने लगेगा।
करोड़ों यूजर्स को होगा फायदा
इंस्टाग्राम का Auto Scroll फीचर कई तरह से यूजर्स को राहत देने वाला है। सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब आपको नई रील्स के लिए बार बार उंगली या फिर अंगूठे से स्क्रॉल नहीं करना पड़ेगा। दूसरा फायदा यह होगा कि अगर आप किसी काम में व्यस्त हैं तो भी आप एंटरटेनमेंट के लिए आसानी से रील्स देख पाएंगे। आपको अब फोन की स्क्रीन को टच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आपको बता दें कि इंस्टाग्राम का यह फीचर फिलहाल अभी टेस्टिंग फेज में है। अभी इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है। कंपनी ने इसे टेस्टिंग के लिए कुछ सेलेक्टेड यूजर्स को ही रोलआउट किया है। हालांकि उम्मीद है कि टेस्टिंग पूरी होने के बाद जल्द ही इसे रेगुलर यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा।
