टेक एंड गैजेट्स

Induction इस्तेमाल करते हैं तो ये 5 गलती कतई ना करें, बहुत दिक्कत हो जाएगी

Induction Safety Tips: गांवों में तो लकड़ी या कोयला भी विकल्प है लेकिन शहरों में तो इंडक्शन ही सहारा है, लेकिन यदि आप इंडक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरीत है। छोटी-छोटी गलतियां न सिर्फ इंडक्शन को नुकसान पहुंचाएंगी, बल्कि बड़े हादसे भी हो सकते हैं।

Image

does and don't for induction stove/photo- Canva

भारत के कई हिस्सों में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के चलते लोग तेजी से इंडक्शन कुकर की ओर रुख कर रहे हैं। हालात ये हो गए हैं कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर पर इंडक्शन का स्टॉक खत्म हो गया है। गांवों में तो लकड़ी या कोयला भी विकल्प है लेकिन शहरों में तो इंडक्शन ही सहारा है, लेकिन यदि आप इंडक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरीत है। छोटी-छोटी गलतियां न सिर्फ इंडक्शन को नुकसान पहुंचाएंगी, बल्कि बड़े हादसे भी हो सकते हैं।

गलती 1: गलत बर्तन का इस्तेमाल

इंडक्शन पर हर बर्तन काम नहीं करता। कई लोग एल्यूमिनियम या कांच के बर्तन इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे हीटिंग सही नहीं होती। हमेशा इंडक्शन-फ्रेंडली (फेरोमैग्नेटिक) बर्तन ही इस्तेमाल करें।

गलती 2: खाली बर्तन गर्म करना

कुछ लोग बिना कुछ डाले बर्तन को पहले से गर्म करने लगते हैं। इंडक्शन में ऐसा करना खतरनाक हो सकता है, इससे बर्तन और कुकर दोनों को नुकसान पहुंच सकता है।

गलती 3: गीले बर्तन रखना

इंडक्शन पर गीले बर्तन रखने से शॉर्ट सर्किट या डैमेज का खतरा रहता है। बर्तन को हमेशा सूखा कर ही इस्तेमाल करें।

गलती 4: खराब प्लग या वायर का उपयोग

अक्सर लोग इंडक्शन को किसी भी सॉकेट में लगा देते हैं। कमजोर वायरिंग या खराब प्लग से शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

गलती 5: लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल

इंडक्शन को बिना ब्रेक के लंबे समय तक चलाना ओवरहीटिंग का कारण बन सकता है। इससे मशीन की लाइफ कम हो जाती है और खराबी का खतरा बढ़ता है।

सावधानी ही सुरक्षा

गैस की किल्लत के इस दौर में इंडक्शन एक अच्छा विकल्प बनकर उभरा है, लेकिन सही जानकारी और सावधानी के बिना यह जोखिम भरा भी हो सकता है। यदि इन 5 गलतियों से बचा जाए, तो इंडक्शन कुकर लंबे समय तक सुरक्षित और बेहतर तरीके से काम कर सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article