टेक एंड गैजेट्स

वीडियो, फोटो नहीं व्हाट्सएप स्टेटस पर वॉइस रिकॉर्ड भी लगा पाएंगे, ये हैं स्टेप्स

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 19, 2023, 04:59 PM IST

WhatsApp voice notes Status: अब व्हाट्सएप स्टेटस में वॉयस नोट्स को अपलोड किया जा सकेगा। इस नए अपडेट के साथ, आईओएस पर व्हाट्सएप यूजर्स अब वॉयस स्टेटस रिकॉर्ड कर सकेंगे। ये वॉइस नोट्स केवल यूजर्स की प्राइवेसी सेटिंग्स के अंदर सेट किए गए ऑडियंस को ही दिखाई देगा।

Image

WhatsApp voice notes Status: व्हाट्सएप पर आईफोन यूजर्स के लिए वॉइस रिकॉर्डिंग फीचर।

WhatsApp voice notes Status: मेटा ने अपने प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर आईफोन यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाया है। इसकी मदद से अब व्हाट्सएप स्टेटस में वॉयस नोट्स को अपलोड किया जा सकेगा। इस नए अपडेट के साथ, आईओएस पर व्हाट्सएप यूजर्स अब वॉयस स्टेटस रिकॉर्ड कर सकेंगे। ये वॉइस नोट्स केवल यूजर्स की प्राइवेसी सेटिंग्स के अंदर सेट किए गए ऑडियंस को ही दिखाई देगा। स्टेटस अपडेट के तौर पर शेयर किए गए वॉइस नोट्स भी एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड होंगे। इससे केवल वे ही कॉन्टैक्ट लिस्ट जो यूजर्स की अपनी प्राइवेसी सेटिंग में चुनते हैं, उन्हें एक्सेस कर पाएंगे। फोटोज और वीडियो की तरह, स्टेटर के जरिए से शेयर किए गए वॉइस नोट्स भी 24 घंटों के बाद अपने आफ गायब हो जाएंगे।

वॉइस नोट को स्टेटस में रिकॉर्ड और शेयर करने की प्रोसेस

  1. अपने आईफोन पर व्हाट्सएप खोलें।
  2. अब अपनी स्क्रीन के नीचे स्टेटस टैब पर जाएं।
  3. इसके बाद अपनी स्क्रीन के नीचे राइट कॉर्नर पेंसिल आइकन वाले फ्लोटिंग बटन पर टैप करें।
  4. अब माइक्रोफोन आइकन पर टैप करें और वॉयस नोट रिकॉर्ड करना शुरू करें।
  5. इसमें आपको 30 सेकंड तक वॉयस नोट्स रिकॉर्ड करने को मिलेगा।
  6. वॉइस नोट रिकॉर्ड करने के बाद अब आपको माइक्रोफोन आइकन रिलीज करना होगा।
  7. अब आप अपनी रिकॉर्डिंग सुन सकते हैं और उसको रिव्यू भी कर सकते हैं।
  8. अपनी रिकॉर्डिंग स्टेटस अपडेट के रूप में शेयर करने के लिए सेंड आइकन पर टैप करें।
हाल ही में खबर आई थी कि WhatsApp जल्द ही iOS यूजर्स के लिए रिपोर्ट स्टेटस फीचर पेश कर सकता है। अभी iOS बीटा में मिलने वाला ये फीचर यूजर्स को iOS पर स्टेटस अपडेट की रिपोर्ट करने का फीचर देता है।
आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article