टेक एंड गैजेट्स

iPhone पर किसी भी एक्टिव कॉल को होल्ड पर कैसे रखें?

iPhone में कई सारे ऐसे फीचर्स हैं जो होते तो आम फीचर्स ही हैं लेकिन उन्हें एक्टिव करना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि ios का इंटरफेस एंड्रॉयड से थोड़ा अलग है। आमतौर पर आईफोन में एक्टिव कॉल को होल्ड करना मुश्किल होता है।

Image

iPhone पर किसी भी चालू कॉल (Active Call) को होल्ड पर कैसे रखें?

iPhone अब लग्जरी नहीं रह गया है और ना ही यह अब सिर्फ बड़े लोगों की चीज है। अब आपको गली-गली में iPhone यूजर्स मिल जाएंगे, हालांकि किसी के पास iPhone के होने का मतलब यह नहीं है कि उसे आईफोन के सारे फीचर्स के बारे में जानकारी है।

किसी कई बार iPhone पर कॉल के दौरान आपको किसी दूसरे काम के लिए कुछ समय के लिए सामने वाले व्यक्ति की आवाज रोकनी होती है। आमतौर पर ऐसा कस्टमर केयर में कॉल के दौरान होता है। इसके लिए आप कॉल को होल्ड पर रख सकते हैं, लेकिन कई लोगों को इसका तरीका नहीं मालूम नहीं है, क्योंकि iPhone का फीचर और यूजर इंटरफेस थोड़ा अलग है।

iPhone पर कॉल होल्ड करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले अपने iPhone पर किसी व्यक्ति को कॉल करें या आने वाली कॉल को रिसीव करें।
  • जब कॉल चालू हो जाए तो स्क्रीन पर कई विकल्प दिखाई देंगे।
  • यहां “Hold” (होल्ड) बटन पर टैप करें।
  • जैसे ही आप Hold पर टैप करेंगे, कॉल होल्ड पर चली जाएगी। इस दौरान सामने वाला व्यक्ति आपकी आवाज नहीं सुन पाएगा।
  • कॉल को दोबारा शुरू करने के लिए फिर से “Hold” बटन पर टैप करें। इसके बाद बातचीत फिर से शुरू हो जाएगी।
  • अगर Hold बटन दिखाई नहीं दे रहा हो

जब Hold का विकल्प दिखाई ना दे

  • कॉल स्क्रीन पर Mute बटन के पास या नीचे दिए गए विकल्पों को देखें।
  • कई बार Hold बटन को दबाकर रखना पड़ता है, खासकर कुछ iOS वर्जन में।
  • अगर आप कॉल वेटिंग के साथ दूसरी कॉल रिसीव करते हैं, तो iPhone आपको पहली कॉल को होल्ड करने का विकल्प भी देता है।

कॉल होल्ड और Mute में अंतर

Hold: सामने वाला आपकी आवाज भी नहीं सुन पाएगा और आपकी तरफ से बातचीत पूरी तरह रोक दी जाती है।

Mute: सिर्फ आपकी आवाज बंद होती है, लेकिन आप सामने वाले की आवाज सुन सकते हैं।

इस तरह आप iPhone पर किसी भी Active Call को बिना काटे आसानी से होल्ड पर रख सकते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article