2025 के शुरुआती सात महीने स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी धमाकेदार रहे। ग्लोबल मार्केट के साथ साथ भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए। स्मार्टफोन कंपनिया यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने फोन्स को अपग्रेड कर रही हैं। अब जब स्मार्टफोन्स का हमारी लाइफ में इतना ज्यादा रोल बढ़ चुका है तो कंपनियां अब इसे बड़ी बैटरी से लैस कर रही हैं। इस साल हमें मार्केट में बड़ी बैटरी कैपेसिटी वाले कई सारे स्मार्टफोन्स देखने को मिलें। हालांकि अब एक ऐसा स्मार्टफोन भी आ चुका है जिसमें ग्राहकों पॉवर बैंक जैसी बड़ी बैटरी दी गई है।
8,300mAh की बैटरी से लैस है स्मार्टफोन
आपको बता दें कि चीनी ब्रैंड ऑनर की तरफ से एक नया स्मार्टफोन Honor X70 को लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन अपनी बैटरी क्षमता की वजह से इस समय जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। जहां आज भी तमाम कंपनियां ग्राहकों को 4500 से लेकर 5000mAh तक की बैटरी दे रही हैं वहीं ऑनर ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को 8,300mAh की बैटरी के साथ लैस किया है। Honor X70 की बैटरी क्षमता की वजह से लोगों के मन में सवाल आ सकता है कि यह स्मार्टफोन है या फिर पॉवरबैंक?
Honor ने अपने इस स्मार्टफोन में सिर्फ बैटरी ही बड़ी नहीं दी है बल्कि इसे अच्छे खासे फीचर्स से भी लैस किया है। इसमें आपको चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। अगर आप बहुत अधिक वीडियो स्ट्रीमिंग या फिर गेमिंग जैसे हैवी टास्क करते हैं तो आपको यह स्मार्टफोन जमकर पसंद आने वाला है। इसकी 8300mAh की बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर बड़े ही आराम से पूरे दिन का काम निकाल सकती है। इसमें कंपनी ने 80W की वॉयर्ड चार्जिंग और 80W की ही वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
Honor X70 के स्पेसिफिकेशन्स
- Honor X70 के दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.79 इंच का डिस्प्ले दिया है।
- इसकी डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- Honor X70 की डिस्प्ले में एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।
- इस स्मार्टफोन में IP66+IP68+IP69 की प्रोटेक्शन दी गई है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन
Android 15-बेस्ड MagicOS 9.0 पर रन करता है। - परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है।
- Honor ने इस स्मार्टफोन को 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज से लैस किया है।
- फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है।
Honor X70 की कीमत
Honor X70 को कंपनी ने चार वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसका बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत करीब 16,000 रुपये है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत करीब 19 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आप 12GB+256GB वेरिएंट को खरीदते हैं तो आपको करीब 21000 रुपये खर्च करने होंगे। इस स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 12GB+512GB स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इसे करीब 24000 रुपये में लॉन्च किया है।
